राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Cyclone Arnab Alert Korba: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से कोरबा जिले में 28 और 29 अक्टूबर को बारिश और तेज आंधी की आशंका है। इसे देखते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की बैठक लेकर आपदा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल कलेक्टर ने कहा कि मौसम पर लगातार नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में लोगों तक तुरंत मदद पहुंचाने के लिए जरूरी संसाधन तैयार रखें।
अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और अपनी टीमों को अलर्ट रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों और तहसीलदारों को कोटवारों के माध्यम से गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क करने को कहा है। निचले और जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।
जरूरत पड़ने पर लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने या पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बहने पर तत्काल आवागमन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे स्थानों पर बैरिकेडिंग कराई जाएगी और लोगों को बहते पानी के बीच से वाहन निकालने की अनुमति नहीं होगी।
प्रशासन ने जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित रखने के लिए राहत शिविर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सामुदायिक भवनों को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां पेयजल, भोजन, रोशनी और चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी।
राहत शिविरों के लिए स्कूलों का चयन नहीं करने को कहा गया है। बचाव कार्यों के लिए गोताखोरों की टीम, टॉर्च, रस्सी और अन्य जरूरी उपकरण तैयार रखे जाएंगे। स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों और चिकित्सकीय टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
दूरस्थ क्षेत्रों में प्रसव की संभावित तारीख वाली गर्भवती महिलाओं को 27 अक्टूबर को ही स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराने की व्यवस्था होगी। ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज बिजली विभाग को लाइनों का निरीक्षण करने और पेड़ों की उन डालियों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं, जिनसे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
बिजली गुल होने पर तत्काल बहाली के लिए टीमें और जरूरी संसाधन तैयार रहेंगे। नगरीय निकायों को पेड़ गिरने, सड़क बंद होने और अंडरब्रिज में पानी भरने पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है। बारिश के बाद स्वच्छ पेयजल, सफाई और बीमारियों की रोकथाम पर भी ध्यान दिया जाएगा।
आपात स्थिति में यहां करें संपर्क: जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 7759228548 पर संपर्क किया जा सकता है। Ashoknagar News: जमीन विवाद के बीच महिला ने खुद को लगाई आग! अस्पताल में इलाज जारी सीएम योगी ने गिनाईं नए यूपी की उपलब्धियां, कहा- अब रात 2 बजे भी बेखौफ घर लौटती हैं बेटियां कार खरीदने वालों की बढ़ेगी टेंशन!
इस तारीख से बढ़ सकती हैं कीमतें, जानिए कितनी ढीली होगी जेब! पिछली सरकारों में माफिया व अपराधियों को बढ़ावा मिला : आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला कांगो में इबोला के 10,000 से अधिक पुष्ट मामले, अफ्रीकी देशों में संक्रमण रोकने की चुनौती बढ़ी उत्तर: मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, 28 और 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है।
सत्य प्रकाश वर्तमान में IBC24 न्यूज़, रायपुर के डिजिटल विभाग में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। वे प्रतिष्ठित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर से ‘इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया’ में पोस्ट ग्रेजुएट है। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 12 वर्षों का अनुभव है।
इस दौरान उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे खबरों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी हिंदी में प्रस्तुत करने के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कंटेंट की गुणवत्ता और प्रासंगिकता पर विशेष ध्यान देते हैं। सत्य प्रकाश ने अपने पत्रकारिता करियर के दौरान और जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग की है।
जमीनी स्तर पर खबरों को कवर करने के अनुभव ने उन्हें घटनाओं की वास्तविकता समझने और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने का अवसर दिया। इसके अलावा, वे INN 24 न्यूज़ में सह संपादक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने समाचार संपादन और प्रस्तुति से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाईं।
IBC24 न्यूज़ के डिजिटल विभाग में वे समाचार लेखन, प्रभावशाली हेडलाइन तैयार करने, SEO फ्रेंडली आर्टिकल लिखने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए उपयोगी न्यूज़ कंटेंट तैयार करने का कार्य करते हैं। डिजिटल मीडिया की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनकी कोशिश रहती है कि खबरें तथ्यों पर आधारित हों और पाठकों तक कम शब्दों में स्पष्ट एवं महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाएं।
पत्रकारिता के अलावा, सत्य प्रकाश एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ के साथ जनसंपर्क सहायक के रूप में भी काम कर चुके हैं। इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक गतिविधियों, जनसंपर्क और समसामयिक मुद्दों को करीब से समझने का अवसर दिया। मूल रूप से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा से आने वाले सत्य प्रकाश अपनी कार्यशैली में तथ्यपरकता, स्पष्टता और खबरों की प्रासंगिकता को प्राथमिकता देते हैं।
उनका उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों के माध्यम से पाठकों को जागरूक करना तथा उन्हें महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी उपलब्ध कराना है। Web Title: Cyclone Arnab Alert in Korba: Rain and Storm Likely on October 28-29 राहुल को ‘सुप्रीम’ नोटिस, 1 नवंबर से पहले कांग्रेस सांसद के सामने आई ये नई अड़चन, जानिए क्या है पूरा मामला दिग्गी की ‘ईगो थ्योरी’.. सज्जन का काउंटर अटैक!
कमलनाथ के दर्द को दिग्गी ने कुरेदा! कांग्रेस के भीतर कोई नई सियासी खींचतान आकार ले रही है? पहले दौरे की ‘कहानी’.. क्या कह गई स्मृति ईरानी?
विपक्ष के आरोपों में कितनी सच्चाई, भाजपा में नए प्रभारी आने से क्या बदलेगा? छत्तीसगढ़ के हजारों कांग्रेसियों को जाना था दिल्ली, लेकिन आखिरी वक़्त में रेलवे ने कर दिया खेला? पढ़ें क्या है पूरा मामला.. IAS अमित कटारिया समेत 3 अधिकारियों पर एक्शन!
हाईकोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस, तीन सप्ताह में मांगा जवाब छत्तीसगढ़ के हर जिले में रहेगी स्कूलों की छुट्टी?.. प्रदेश सरकार ने कलेक्टरों को दिया ये निर्देश, आप भी पढ़ें दर्शन के बहाने मंदिर आई महिला ने पार किए भगवान के गहने, CCTV में कैद हुई वारदात, आप भी देखें वायरल वीडियो युवती की मौत के मामले में पुलिस के हाथ लगा बड़ा सुराग, दोस्त को लिया हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला
