राष्ट्रवाणी (बस्तर ब्यूरो): All School Closed in Kawardha: देश के कई राज्यों में इस समय मौसम का मिजाज अचानक बदला हुआ है। कई हिस्सों में आंधी तूफान चल रही है। दरअसल, इन दिनों बंगाल की खाड़ी में मौजूद चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
यह 135kmph से ज्यादा स्पीड से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ चुका है। जिसके चलते विशाखापत्तनम, अनकापल्ली, काकीनाडा में भारी बारिश हो रही है। वहीं अब इसका असर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी देखने को मिल रहा है।
प्रदेश में अर्नब तूफान को देखते हुए राज्य सरकर ने सभी कलेक्टरों को निर्देश भी दे दिए हैं और अब कई जिलों में स्कूलों को भी बंद करने का आदेश दिया गया है। कवर्धा जिला में अर्नब तूफान को देखते हुए यहां स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। यानी जिले भर में आज और कल 29 अक्टूबर को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।
इस संबंध में कवर्धा जिला अधिकारी ने आदेश भी जारी कर दिया है। साथ ही सभी को सर्तक रहने की सलाह दी है। बस्तर में कल से अर्नब चक्रवात का असर दिखना शुरू हो गया है, शाम से ही जगदलपुर समेत आसपास इलाकों में हल्की बारिश हो रही है और हवा भी चल रही है, वही आज से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों और आंगनबाड़ी के बच्चों को एक दिन का छुट्टी घोषित किया गया है।
बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया गया है। जिसमें शासकीय स्कूलों के साथ अशासकीय और अनुदान प्राप्त सभी स्कूलों पर आदेश लागू होगा,बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए राज्य शासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुसार शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के अधिकार दिए हैं। उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चक्रवात (साइक्लोन) के कारण भारी वर्षा और तेज हवाएं चलने की आशंका है।
इससे उत्पन्न होने वाली संभावित आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर अपने-अपने जिलों में स्थिति का आकलन कर विद्यालयों में अवकाश घोषित कर सकेंगे। राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि अवकाश घोषित करने का निर्णय संबंधित जिले की स्थानीय परिस्थितियों और आवश्यकताओं के आधार पर लिया जाएगा।
इसके तहत शासकीय एवं अशासकीय दोनों विद्यालय शामिल होंगे। उत्तर: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित किया जा रहा है। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है।
वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।
बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: All School Closed in Kawardha impact Cyclone Arnab मोदी सरकार ने संविदा कर्मचारियों को दी दिवाली की सौगात, नियमितीकरण की मांग के बीच बड़ी खुशखबरी सराफा व्यापारी से फिल्मी स्टाइल में लूट, 50 लाख के जेवरात-कैश लूटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, मचा हड़कंप एप्पल इवेंट में आज खुलेगा टेक्नोलॉजी का पिटारा!
मैकबुक से आईपैड तक, दिवाली से पहले मिलेगा क्या-क्या सरप्राइज? दिवाली से पहले महंगा हुआ ऑटो का सफर, मिनिमम किराया 50 रुपए तय, रात में अलग चार्ज धनतेरस से पहले आधी हो गई चांदी की कीमत! क्या अभी और घटेंगे दाम?
जानें अभी खरीदें या थोड़ा रुकें मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवार का ऐलान, इस केंद्रीय मंत्री पर जताया भरोसा आधी रात को मौत बनकर आया ट्रक! एक झटके में उजड़ गया परिवार, 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप तीन बार के पैरा एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज ने की आत्महत्या, क्यों उठाया खौफनाक कदम

