राष्ट्रवाणी: Uber ने भारत में 20 लाख से अधिक ड्राइवरों के लिए कमाई, सुरक्षा और काम के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। Uber ने ड्राइवरों के लिए खोले कमाई के नए रास्ते आपातकाल में एंबुलेंस सहायता और वीडियो रिकॉर्डिंग। बाइक ड्राइवरों के लिए कमाई के नए विकल्प।
कंपनी के मुताबिक, इन सुविधाओं को ड्राइवरों से मिले फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया है। इनका मकसद ड्राइवरों को काम करने में ज्यादा लचीलापन देना, सुरक्षा से जुड़े इंतजाम मजबूत करना और कमाई के नए रास्ते उपलब्ध कराना है। Uber ने ड्राइवरों के लिए Flexible Drive Pass पेश किया है।
इसके तहत ड्राइवर अपनी जरूरत के हिसाब से 6 घंटे से लेकर 180 दिन तक की अवधि वाले सब्सक्रिप्शन पास चुन सकते हैं। इससे पार्ट-टाइम और फुल-टाइम, दोनों तरह के ड्राइवरों को अपनी सुविधा के अनुसार काम करने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, ‘Earn First, Pay Later’ सुविधा के तहत पात्र ड्राइवर बैलेंस खत्म होने के बाद भी अतिरिक्त क्रेडिट लिमिट के भीतर कैश ट्रिप जारी रख सकेंगे।
कंपनी ने ड्राइवर ऐप को भी आसान बनाया है, जहां कमाई, ट्रिप की जानकारी और जरूरी अपडेट एक ही जगह मिलेंगे। सुरक्षा से जुड़े फीचर्स में Uber ने एंबुलेंस सहायता को शामिल किया है। कंपनी की 24×7 Safety Line और Dial 4242 के साथ साझेदारी के जरिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
Uber के मुताबिक, चार महीने से भी कम समय में दुर्घटनाओं के बाद यात्रियों और ड्राइवरों को मेडिकल सहायता दिलाने के लिए इस सुविधा का 25 बार इस्तेमाल किया गया। कंपनी ने ‘Record My Ride’ नाम का एन्क्रिप्टेड वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर भी पेश किया है। इसके जरिए सफर के दौरान होने वाली घटनाओं को रिकॉर्ड किया जा सकता है।
Uber के अनुसार, इस फीचर की मदद से यात्री और ड्राइवर के बीच विवादित घटना के तथ्यों को स्पष्ट करने में मदद मिली और रिकॉर्डिंग ने पुलिस को मामले की जांच में सहायता दी। Uber ने बाइक ड्राइवरों के लिए भी कमाई के विकल्प बढ़ाने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है। Bike Intercity के जरिए वे दिल्ली-Meerut जैसे पड़ोसी शहरों और कस्बों के बीच छोटी दूरी की यात्राएं कर सकेंगे।
Uber Direct के माध्यम से बाइक ड्राइवर कारोबारियों के डिलीवरी ऑर्डर पूरे कर सकेंगे। Uber भारत में 2013 में शुरू हुई थी और फिलहाल 225 शहरों में अपनी सेवाएं दे रही है। कंपनी के प्लेटफॉर्म पर बाइक, ऑटो, कार जैसी मोबिलिटी सेवाएं उपलब्ध हैं।

