राष्ट्रवाणी: Jaipur Famous Perfumes: क्या आपने कभी ऐसा इत्र देखा है, जिसकी एक लीटर की कीमत 12 लाख रुपये हो? जयपुर के चारदीवारी बाजार में करीब 100 साल पुरानी डी.आर. अरोमा दुकान पर ऐसे महंगे इत्र भी मिलते हैं. दुकान संचालक लखन के अनुसार, दीपावली पर गुलाब, मोगरा, चंदन, केवड़ा और खस के इत्र की खूब मांग रहती है. वहीं, सर्दियों में शमामा और ऊद की अलग-अलग वैरायटी पसंद की जाती हैं. यहां व्हाइट ऊद, ब्लैक ऊद, कम्बोडियन ऊद और अफ्रीकन ऊद जैसे इत्र भी उपलब्ध हैं. लखन का दावा है कि उनके इत्र की मांग दुबई, अमेरिका, लंदन और पेरिस तक है. इस कारोबार की शुरुआत उनके परदादा ने कन्नौज से इत्र बनाने की कला सीखने के बाद की थी. पहले वे साइकिल पर घूमकर इत्र बेचते थे, फिर दुकान खोली. अब चौथी पीढ़ी पारंपरिक खुशबू के इस कारोबार को संभाल रही है.
Trending
- बच्चों की तरह आउट होकर भी इतिहास रच गए अय्यर, रोहित का रिकॉर्ड स्वाहा – राष्ट्रवाणी
- IOCL ने दूसरी तिमाही में 21,630 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, स्वतंत्र निदेशकों की कमी – Indian PSU
- RK Sinha: इंदिरा गांधी से टकराए तो हुए बेरोजगार, बाद में 3 लाख लोगों को दी जॉब, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- जंगल-पहाड़ से समंदर तक बनेगा विकास का कॉरिडोर, EC-15 से क्या बदलेगा? – राष्ट्रवाणी
- गेल का दूसरी तिमाही का मुनाफा दोगुना से अधिक होकर 4,650 करोड़ रुपये; राजस्व बढ़कर 45,924 करोड़ रुपये – भारतीय पीएसयू
- बारिश से उत्तर में बढ़ी ठंड, दक्षिण में बदला मौसम, कल 4 राज्यों में IMD अलर्ट—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- SJVN Q2 का शुद्ध लाभ FY27 में बढ़कर 737 करोड़ रुपये हो गया – भारतीय PSU
- अमरकंटक के जंगल से रीवा लाया गया था यह दुर्लभ पौधा, अब वन विभाग बढ़ाएगा शल्यकर्णी की संख्या – राष्ट्रवाणी

