राष्ट्रवाणी: दमदार वापसी करते हुए तेज गेंदबाज मयंक यादव ने बेवन जैकब्स को आउट किया है. इस तरह कीवी टीम ने 112 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवाया है. वहीं, मयंक का स्पेल में ये तीसरा विकेट है. इससे बहले उन्होंने टिम सीफर्ट और मिचेल का भी विकेट लिया. अक्षर पटेल ने फिन एलन का विकेट लेकर टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिलाई है. फिन एलन ने आउट होने से पहले अक्षर पटेल के ओवर में लगातार 2 छक्के और 1 चौका लगाया था. इस तरह कीवी टीम ने 93 रन पर अपना तीसरा विकेट खोया. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे डेरिल मिचेल 9 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं. मिचेल को मयंक यादव ने अपना शिकार बनाया. मिचेल को एलबीडबल्यू करने से पहले उनके इस ओवर में 2 चौके और 2 छक्के भी पड़े थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में वापसी करने वाले मयंक यादव ने पारी के पहले ही ओवर में टीम इंडिया को सफलता दिला दी है. मयंक ने टिम सीफर्ट को प्रिंस यादव के हाथों कैच आउट कराया. इस तरह कीवी टीम ने 5 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया. भारत के खिलाफ चौथे टी20 में लगातार चौथी बार टॉस हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी है. फिन एलन और टिम सीफर्ट पारी शुरुआत कर रहे हैं. वहीं, मयंक यादव टीम इंडिया के लिए पहला ओवर कर रहे हैं. अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्चान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव. फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर. लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी चोट के कारण बाकी बचे T20I मैचों से बाहर हो गए हैं. नाथन स्मिथ, जो हल्की चोट के कारण तीसरा T20I नहीं खेल पाए थे, अब टीम में वापसी करेंगे.भारत के खिलाफ तीसरा T20I खेलने वाले काइल जैमीसन अब फोर्ड ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे. उनकी जगह स्मिथ को टीम में शामिल किया जा सकता है. भारत- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह/मयंक यादव. न्यूजीलैंड- टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर. भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज के मैच में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है. ऐसे में यहां एक हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है, क्योंकि जिस मैदान पर मैच खेला जाएगा वह काफी छोटी है. इस मैदान पर 245 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया जा चुका है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच आज खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में लगातार तीन मैच जीतकर अजेय बढ़त बना चुकी है. वहीं, आज के मुकाबले में मेजबान टीम की कोशिश होगी कि वह जीत का अपना खाता खोला.
Trending
- कैसे बनता होता है जंगली शहद? छतरपुर के वैद्यनाथ करते है तैयार, क्वालिटी ने नंबर 1 – राष्ट्रवाणी
- गुलाब जामुन और काला जामुन में क्या है अंतर? रंग, स्वाद और बनावट से समझें फर्क – राष्ट्रवाणी
- तोते जैसी चोंच और पंखों वाला ‘हेल चिकन’, मिला 6.6 करोड़ साल पुराना डायनासोर – राष्ट्रवाणी
- सेमीफाइनल का टिकट पक्का, पर मलेशिया के खिलाफ होगा भारत का असली इम्तिहान—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- अपनी पत्नी को ही दे दी चुनौती… बेलारूस के विपक्ष में आखिर किस बात की रार? – राष्ट्रवाणी
- लव प्रपोजल ठुकारने पर 10वीं की छात्रा पर चेनसॉ से हमला, सहेली की भी हालत नाजुक – राष्ट्रवाणी
- बिजनेस शुरू करने के लिए एक फूटी कौड़ी नहीं? इस योजना में करें अप्लाई, तुरंत मिलेगा पैसा – राष्ट्रवाणी
- ‘वो इंसानों के लिए नहीं था’, 2 मिनट की मौत के बाद लौटा शख्स, दूसरी दुनिया से ले आया अभिशाप – राष्ट्रवाणी

