राष्ट्रवाणी: Ghee Purity Test: देश की राजधानी दिल्ली में मिलावटखोरों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 948 लीटर नकली देसी घी जब्त किया है. त्योहारों के इस सीजन में बाजार में असली के नाम पर नकली और सेहत के लिए बेहद हानिकारक घी बेचने का यह धंधा धड़ल्ले से चल रहा है. नामी कंपनियों के रैपर लगाकर बेचे जा रहे इस मिलावटी घी ने आम उपभोक्याओं की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में बाजार से खरीदे गए देसी घी की शुद्धता की पहचान करना बेहद जरूरी हो गया है. आप अपने घर पर ही मौजूद कुछ बेहद आसान और देसी तरीकों से यह पता लगा सकते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद घी असली है या फिर उसमें हानिकारक केमिकल्स और चर्बी की मिलावट की गई है. देसी घी की शुद्धता जांचने का सबसे पहला और साधारण तरीका है उसे अपनी हथेली पर परखना. आप आधा छोटा चम्मच घी अपनी हथेली पर रखें और कुछ सेकंड के लिए इंतजार करें. शुद्ध देसी घी का मेल्टिंग पॉइंट बहुत कम होता है. अगर घी असली है, तो वह आपकी हथेली की प्राकृतिक गर्मी से ही तुरंत पिघलना शुरू हो जाएगा और उसका रंग हल्का पीला या पारदर्शी होने लगेगा. इसके विपरीत, यदि घी नकली है या उसमें डालडा, पाम ऑयल या अन्य प्रकार की वनस्पति चर्बी मिलाई गई है, तो वह हथेली पर वैसा का वैसा ही जमा रहेगा और उसे पिघलने में काफी समय लगेगा. घी की असलियत जानने के लिए आप गैस पर एक छोटा बर्तन या कड़ाही गर्म करें. जब बर्तन अच्छी तरह गर्म हो जाए तो उसमें एक चम्मच घी डालें. जैसे ही असली घी गर्म बर्तन के संपर्क में आता है, वह तुरंत पिघल जाता है और उसका रंग बदलकर गहरा भूरा हो जाता है. इसके साथ ही उसमें से एक सोंधी और प्राकृतिक खुशबू आने लगती है. अगर घी मिलावटी है तो वह बर्तन में डालने के बाद पिघलने में थोड़ा समय लेगा और उसका रंग भूरा होने के बजाय हल्का पीला या सफेद ही बना रहेगा. इसके अलावा नकली घी से किसी भी तरह की प्राकृतिक महक नहीं आती है. अगर घी में उबले हुए आलू या स्टार्च की मिलावट की गई है, तो इसे पकड़ने के लिए आयोडीन टेस्ट सबसे कारगर है. एक कटोरी में थोड़ा सा घी पिघला लें और उसमें दो से तीन बूंद आयोडीन का घोल मिलाएं. यदि घी का रंग बदलकर गहरा नीला हो जाता है, तो समझ जाएं कि इसमें भारी मात्रा में स्टार्च या मैश किया हुआ आलू मिलाया गया है. इसके अलावा, थोड़े से पिघले हुए घी में एक चम्मच हाइड्रोक्लोरिक एसिड और एक चुटकी चीनी मिलाकर बंद करके हिलाएं. यदि मिक्सचर का रंग लाल हो जाता है, तो यह दर्शाता है कि घी में खतरनाक डालडा या वनस्पति तेल की मिलावट की गई है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- बकरे का अचार कैसे बनता है, नॉनवेज लवर नोट कर लें रेसिपी – राष्ट्रवाणी
- किचन के कपड़े से नहीं जा रही बदबू, करें ये काम—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम? – राष्ट्रवाणी
- बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें? – राष्ट्रवाणी
- एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी – राष्ट्रवाणी
- सोते-सोते कैसे आ जाता है स्ट्रोक, इन लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज – राष्ट्रवाणी
- बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में की जगह पक्की
- जलवायु परिवर्तन को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया जाना चाहिए: लैंसेट काउंटडाउन रिपोर्ट – भारतीय पीएसयू

