राष्ट्रवाणी: पद्मिनी कोल्हापुरे एक बार फिर फिल्मी दुनिया में दमदार वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह जल्द ही हॉरर जॉनर की फिल्म ‘झाड़ फूंक’ में नजर आने वाली हैं, जो दर्शकों को सिहरा देने के लिए आ रही है. हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि फिल्म की कहानी इतनी ज्यादा डरावनी है कि जब उन्होंने इसे पहली बार सुना था, तो उनके मन में यह सवाल उठ गया था कि क्या वह खुद कभी इसे देख पाएंगी?
इस फिल्म में उनके साथ यशपाल शर्मा, सुम्बुल तौकीर और हर्ष राजपूत जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

