राष्ट्रवाणी: Battery Tips: कई लोगों के पास एक से ज्यादा फोन होते हैं. जिनमें एक फोन का खूब इस्तेमाल होता है तो वहीं बाकी फोन बस रखे रहते हैं. जब कम इस्तेमाल होने वाले फोन को काफी दिनों बाद इस्तेमाल करो तो कई बार उसकी पीछे की साइड बाहर की तरफ उठ गई है. ऐसा फोन की बैटरी फूलने यानी बैटरी स्वेलिंग की वजह से होता है. आज के समय यह दिक्कत काफी देखने को मिल रही है. अक्सर लोग इसे हल्के में लेते हैं और सोचते हैं कि पुराना फोन है तो ऐसा होना नॉर्मल है. कई लोग तो रबर बैंड लगाकर भी ऐसे फोन को इस्तेमाल करते रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोन के अंदर फूली हुई यह बैटरी किसी छोटे टाइम बम से कम नहीं है. चलिए आपको बताते हैं आखिर पुराने फोन की बैटरी क्यों फूलती है और यह आपके लिए कितनी बड़ी मुसीबत बन सकती है. आजकल के सभी स्मार्टफोन्स में लिथियम-आयन या फिर लिथियम-पॉलिमर बैटरी का इस्तेमाल होता है. यह बैटरियां साइज में पतली होती हैं और जल्दी चार्ज हो जाती हैं. लेकिन इनकी एक एक्सपायरी डेट भी होती है. बैटरी के अंदर केमिकल के जरिए बिजली बनती है और स्टोर होती है. जब फोन बहुत पुराना हो जाता है तो उसके अंदर मौजूद इलेक्ट्रोलाइट नाम का केमिकल धीरे-धीरे टूटने लगता है. इस केमिकल रिएक्शन की वजह से बैटरी के अंदर कार्बन डाइऑक्साइड और दूसरी गैसें बनने लगती हैं. चूंकि फोन की बैटरी चारों तरफ से पूरी तरह सील और पैक होती है इसलिए इस गैस को बाहर निकलने की जगह नहीं मिलती है. इसलिए गैस अंदर ही अंदर प्रेशर बनाती है और बैटरी फूलने लगती है. इसके अलावा फोन को घंटों चार्जिंग पर लगाकर छोड़ना, लोकल चार्जर का इस्तेमाल करना, फोन का बार-बार गिरना और ज्यादा गर्मी में फोन को रखना भी बैटरी फूलने की प्रोसेस को काफी तेज कर देता है. अगर आपके फोन की बैटरी फूल गई है तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें क्योंकि यह पर आपकी सेफ्टी से जुड़ा मामला है. बैटरी के अंदर जो गैस भरी होती है वह जल्दी आग पकड़ने वाली होती है. जब बैटरी फूलती है. तो वह फोन की स्क्रीन और मदरबोर्ड पर अंदर से भारी दबाव डालती है. ऐसे में अगर फोन गलती से नीचे गिर जाए या उस पर थोड़ा सा भी दबाव पड़े तो बैटरी की ऊपरी परत फट सकती है. जैसे ही अंदर की गैस और लिथियम बाहर की हवा यानी ऑक्सीजन के संपर्क में आते हैं फोन में तुरंत आग लग सकती है या जोरदार धमाका हो सकता है. कई लोग फूली हुई बैटरी में सुई या पिन चुभाकर गैस निकालने की बेवकूफी करते हैं जो जानलेवा साबित हो सकता है. इतना ही नहीं अगर यह बैटरी बिना फटे लीक भी हो जाती है तो इससे निकलने वाली जहरीली गैसें और केमिकल आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं. अगर आपको लगे कि फोन का बैक कवर उठ रहा है या फोन बीच में से मोटा हो गया है. तो सबसे पहले फोन को तुरंत स्विच ऑफ कर दें. ऐसे फोन को भूलकर भी दोबारा चार्जिंग पर लगाने की गलती न करें, क्योंकि बिजली मिलते ही अंदर का तापमान बढ़ेगा और ब्लास्ट का खतरा दोगुना हो जाएगा. फोन को अपने बिस्तर, तकिए के नीचे या किसी भी कपड़े और कागज जैसी जलने वाली चीजों से तुरंत दूर हटा दें. इसे घर के किसी ठंडे और हवादार कोने में रख दें. कभी भी खुद से फोन खोलकर बैटरी निकालने की कोशिश न करें और न ही इसे घर के सामान्य कूड़ेदान में फेंकें. कूड़े की गाड़ी में दबाव पड़ने से इसमें आग लग सकती है. सबसे सेफ तरीका यही है कि आप तुरंत किसी ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर जाएं और वहां के टेक्नीशियन से ही बैटरी बदलवाएं. नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है. न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- जिस उम्र में पूरे होने थे सपने, उसी में छोड़ गया दुनिया, टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का निधन—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सैनिक स्कूल में लेना है एडमिशन, सफल स्टूडेंट ने दिया प्रवेश परीक्षा पास करने का मंत्र – राष्ट्रवाणी
- एक तरफ ईरान, दूसरी तरफ सऊदी, तीसरी ओर अमेरिका, पाकिस्तान के सामने 3 मुश्किलें—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, कल मिनी स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन….. – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : राज्योत्सव के शिल्पग्राम में बिखरी झारा आर्ट कलाकृतियों की छटा…. – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : गढ़ कलेवा के स्टॉल में स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद ले रहे नागरिक…. – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : राज्योत्सव में महक रहा राजस्थान का स्वाद, नीरज शर्मा बोले—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां, शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू….. – राष्ट्रवाणी

