राष्ट्रवाणी: Xiaomi अपनी 18 प्रो सीरीज को नवंबर 2026 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी, जिसमें 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 …और पढ़ें Xiaomi के दो नए फ्लैगशिप 5G फोन, 7,050 mAh बैटरी और 200MP कैमरा जैसे बेहतरीन फीचर्स जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
Xiaomi जल्द ही अपनी नई Xiaomi 18 प्रो सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस सीरीज को इसी महीने यानी नवंबर में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है। इस लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है।
बता दें कि कंपनी पहले ही इस सीरीज के तहत Xiaomi 18 प्रो और Xiaomi 18 प्रो मैक्स को चीन में लॉन्च कर चुकी है। अब ये दोनों मॉडल ग्लोबल मार्केट में आ रहे हैं। कंपनी ने चीन लॉन्च के कुछ वक्त बाद ही कन्फर्म कर दिया है कि ये स्मार्टफोन 2026 के नवंबर में ग्लोबल मार्केट में एंट्री करेंगे।
उम्मीद है कि इन्हें इसी महीने यूरोप, अमेरिका और मिडिल ईस्ट के मार्केट में पेश किया जाएगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में LTPO टेक्नोलॉजी देखने को मिलने वाली है जहां 1Hz से 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले भी मिल सकती है।
परफॉर्मेंस के लिए तो इन डिवाइस में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 Elite एक्सट्रीम Gen 6 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। जबकि फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही फोन में 50MP का 102-डिग्री अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP का 5X पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
दोनों डिवाइस में IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिल सकती है। सीरीज के ग्लोबल लॉन्च से पहले स्मार्टफोन एक इटैलियन वेबसाइट पर लिस्ट हुए हैं, जहां से फोन की बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी डिटेल्स सामने आई हैं। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि ग्लोबल वेरिएंट में चीन के मुकाबले छोटी बैटरी मिल सकती है।
Xiaomi 18 प्रो में 6,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट की 7,000mAh बैटरी से काफी कम है। इतना ही नहीं ग्लोबल वैरिएंट में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है, जबकि चीनी वेरिएंट में 100W चार्जिंग मिल रही है। इसी तरह Xiaomi 18 प्रो मैक्स में भी 7,050mAh की बैटरी मिल सकती है।
जबकि इसके चीन वैरिएंट में 8,500mAh बैटरी है। हालांकि ग्लोबल मॉडल में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ही मिल सकता है। कीमत की बात करें तो Xiaomi 18 प्रो के बेस वेरिएंट की कीमत 1,398.90 यूरो यानी करीब 1.48 लाख रुपये हो सकती है जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिल सकती है।
जबकि फोन के 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1,591.90 यूरो यानी करीब 1.69 लाख रुपये हो सकती है। सीरीज के Xiaomi 18 प्रो मैक्स मॉडल की कीमत 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,783.90 यूरो यानी करीब 1.89 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी कीमत का खुलासा नहीं किया है।

