राष्ट्रवाणी: Ethanol blending India: पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण के लिए मक्के के बढ़ते उपयोग से खाद्य महंगाई बढ़ने की आशंका है। …और पढ़ें एथनॉल उत्पादन में मक्के का बढ़ता इस्तेमाल बढ़ाएगा रसोई का खर्च मक्के का उपयोग एथनॉल उत्पादन में बढ़ने से खाद्य महंगाई बढ़ेगी। पोल्ट्री फीड की लागत बढ़ने से अंडे और चिकन महंगे होंगे।
यह स्थिति देश की खाद्य सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Ethanol Manufacturing India: आपकी कार-बाइक की टंकी में डलने वाला पेट्रोल अब आपकी रसोई और थाली के खर्च को भारी करने जा रहा है। देश में पेट्रोल के साथ एथनॉल मिलाने (ethanol blending india) के बढ़ते सरकारी लक्ष्यों के बीच अब मक्के की खेती और इसके कमर्शियल इस्तेमाल को लेकर बड़ी चिंताएं सामने आ रही हैं।
तेल विपणन कंपनियों (OMCs) द्वारा E20 पेट्रोल (e20 petrol target) के लिए निकाले गए नए एथनॉल टेंडर में मक्के को सबसे प्रमुख फीडस्टॉक बना दिया गया है, जिसका सीधा असर अब खाने-पीने की चीजों और पशु आहार की कीमतों पर पड़ने की आशंका है। हालिया आंकड़ों के मुताबिक, ओएमसी के इस नए टेंडर में मक्के से एथनॉल बनाने के ऑफर बढ़कर कुल मात्रा के 59% तक पहुंच गए हैं, जो पिछले साल 45% थे।
गौर करने वाली बात यह है कि पिछले साल सितंबर तक कुल एथनॉल आपूर्ति में मक्के की हिस्सेदारी करीब 41% थी। इस साल OMCs ने कुल 11 अरब लीटर एथनॉल की खरीद के लिए टेंडर जारी किया है, जिसके जवाब में डिस्टिलरीज और एथनॉल निर्माताओं ने जरूरत से लगभग 1.8 गुना यानी 19.35 अरब लीटर के भारी-भरकम ऑफर पेश कर दिए हैं।
सूखे और कम उत्पादन के चलते सरकार ने गन्ने के रस, बी-हैवी मोलासीस और शुगर सिरप को एथनॉल कार्यक्रम से बाहर कर दिया है। इसके अलावा, भारतीय खाद्य निगम (FCI) के चावल के इस्तेमाल पर भी 7.2 मिलियन टन की सीमा तय कर दी गई है। यही वजह है कि अब एथनॉल कंपनियों का पूरा फोकस मक्के और खराब अनाजों पर शिफ्ट हो चुका है।
हालांकि सरकार ने मक्के से बनने वाले एथनॉल के दाम में 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती भी की है, लेकिन इसके बावजूद बाजार में मक्के की कीमतें पिछले साल के मुकाबले दोगुनी हो चुकी हैं। मक्के के इस बेतहाशा डायवर्जन से पोल्ट्री फार्मिंग और पशु आहार (mal Feed) का पूरा गणित बिगड़ गया है। मक्का पोल्ट्री फीड का लगभग 60% हिस्सा होता है, और इसके अलावा यह स्टार्च व पेपर इंडस्ट्री का भी मुख्य कच्चा माल है।
जब एथनॉल और पोल्ट्री दोनों सेक्टर (poultry feed prices india) मक्के के लिए आपस में मुकाबला करेंगे, तो इसकी कीमतें और अधिक भड़क सकती हैं। कृषि विशेषज्ञ जीके सूद का कहना है कि, जब फीडस्टॉक की किल्लत होती है, तो सबसे ज्यादा मार पशुपालकों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ती है। यदि मक्के के दाम ऊंचे रहे, तो पोल्ट्री किसानों की इनपुट कॉस्ट बढ़ जाएगी, जिससे अंततः अंडे और चिकन के दाम आसमान छूने लगेंगे।” चीनी और कृषि उद्योग के जानकार कपिल नेमा का कहना है कि हालांकि शुरुआती ऑफर के आंकड़े बड़े लग रहे हैं, लेकिन अंतिम आवंटन कैपेसिटी और सरकारी नियमों पर निर्भर करेगा।
फिर भी, मक्के की मांग और आपूर्ति के बीच का यह भारी अंतर आने वाले दिनों में खाद्य महंगाई (Food Inflation) को खतरनाक रूप से बढ़ावा दे सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो क्लीन एनर्जी का यह लक्ष्य देश की खाद्य सुरक्षा और आम आदमी की रसोई के बजट के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाएगा।

