राष्ट्रवाणी (धमतरी ब्यूरो): छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने के लिए धर्म स्वातंत्र्य कानून बनाए जाने के बाद भी जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। धमतरी जिले के नगरी में रविवार को एक घर के भीतर आयोजित प्रार्थना सभा को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।
वार्ड क्रमांक 12 स्थित एक मकान में चंगाई सभा आयोजित किए जाने की सूचना के बाद हिंदू जागरण मंच सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते घर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और प्रदर्शन शुरू हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हिंदू संगठनों को वार्ड क्रमांक 12 स्थित एक मकान में चंगाई सभा आयोजित किए जाने की सूचना मिली थी।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यहां प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था। इसी आशंका को लेकर हिंदू संगठनों ने सभा का विरोध करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारी इस मांग पर अड़े रहे कि धर्मांतरण के आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
घटना की सूचना मिलते ही नगरी थाना पुलिस और एसडीओपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। घर के बाहर सैकड़ों की संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के चलते इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 को मंत्रिपरिषद और विधानसभा की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन चुका है, जिसने 1968 के पुराने अधिनियम का स्थान लिया है। राज्य सरकार की सूचना के अनुसार, यह विधेयक 19–20 मार्च 2026 को विधानसभा में पारित हुआ और बाद में राज्यपाल की स्वीकृति तथा अधिसूचना के माध्यम से लागू किया गया।
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
Web Title: Conversion Game Under Guise of Healing Meeting in Dhamtari Chhattisgarh राजधानी के कई इलाकों में आज पांच घंटे का ‘पावर कट’, सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक पूरी बंद रहेगी बिजली पार्षद के घर में गैस सिलेंडर में हुआ धमाका, 13 बच्चों समेत 23 लोग झुलसे, इलाके में मची अफरा-तफरी किसानों को 212.3 करोड़ रुपये का मुआवजा, तूफ़ान ‘अक़वान’ से बर्बाद हुई फसलों के लिए राज्य की भाजपा सरकार का ऐलान यहां के शिक्षा मंत्री ने दिया पद से इस्तीफा, एआई की मदद से की गई थी परीक्षा में नकल, बयानों के बाद नप गए मिनिस्टर संपति के लिए हत्यारा बना कलयुगी बेटा!
पिता को पहले रस्सी से बांधा, फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया यहां आठ लोगों की दर्दनाक मौत, नीम के पेड़ में जा घुसी तेज रफ्तार इको कार, जानें क्यों और कैसे हुआ हादसा युद्ध हुआ तो कैसे बचेंगे आप? योगी के सामने दिखी हवाई हमले से लेकर जहरीली गैस तक से निपटने की तैयारी युद्ध में कैसे बचेंगी लोगों की जान?
योगी सरकार ने तैयार किया खास प्लान, 75 जिलों में बनेगा सुरक्षा का नेटवर्क

