राष्ट्रवाणी: वनप्लस 17 स्मार्टफोन में 240Hz रिफ्रेश रेट वाला वाइडस्क्रीन डिस्प्ले मिल सकता है, जो गेमिंग के लिए बेहतर होगा। यह फोन अगले साल अक्टूबर के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। वनप्लस का वाइडस्क्रीन डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, 240Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले; जानिए कब होगा लॉन्च जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
वनप्लस ने हाल ही में अपना नया वनप्लस 16 डिवाइस लॉन्च किया है जिसके बाद अब वनप्लस के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 17 को लेकर रिपोर्ट्स सामने आने लगी हैं। कंपनी ने फिलहाल वनप्लस 16 के चीन के बाहर लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन अब वनप्लस 17 के फीचर्स काफी ज्यादा चर्चा में हैं।
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक अपकमिंग स्मार्टफोन में 240Hz रिफ्रेश रेट वाला वाइडस्क्रीन डिस्प्ले मिल सकता है। अगर ऐसा हो जाता है, तो ये कंपनी के पिछले फ्लैगशिप फोन्स के मुकाबले बड़ा अपग्रेड होगा। फोन पर गेमिंग करने वाले यूजर्स को इसका ज्यादा फायदा मिल सकता है।
टिप्स्टर Smart Pikachu ने अपनी हालिया Weibo पोस्ट में दावा किया है कि वनप्लस 17 में 240Hz रिफ्रेश रेट वाला वाइडस्क्रीन पैनल देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी डिस्प्ले के साइज की जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने भी डिवाइस में 6.89 इंच की 2K रेजॉल्यूशन वाली 240Hz डिस्प्ले मिलने की बात कही थी।
इतना ही नहीं इसमें BOE की नेक्स्ट जनरेशन LIPO पैनल टेक्नोलॉजी का यूज भी किया जा सकता है। जबकि 240Hz रिफ्रेश रेट की हेल्प से स्क्रीन पर एनिमेशन ज्यादा स्मूद होंगे। इसके अलावा सपोर्टेड गेम्स में बेहतर विजुअल रिस्पॉन्स मिलेगा।
कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में लगातार डिस्प्ले रिफ्रेश रेट को बेहतर किया है। वनप्लस 13 में जहां 120Hz का सपोर्ट मिला, वहीं वनप्लस 15 में 165Hz और वनप्लस 16 में तो 185Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिला। ऐसे में अब अपकमिंग वनप्लस 17 में 240Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है जो डिस्प्ले में एक बड़ा अपग्रेड होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक नया वनप्लस 17 अगले साल अक्टूबर के आसपास लॉन्च हो सकता है। हालांकि वनप्लस 17 के बाकी फीचर्स और कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

