Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

मुख्यमंत्री फडणवीस को जरांगे से बात करके मराठा आरक्षण मुद्दे को हल करना चाहिए: राउत

August 28, 2025

‘वोटर अधिकार यात्रा’ एक ‘तीर्थ यात्रा’ है, बिहार ‘वोट चोरों’ को सबसे पहले सजा देगा: कांग्रेस

August 28, 2025

आंखें खोने के बाद सियाचिन फतह किया, सेना के अफसर की अब विश्व कप में सोना जीतने पर नजर

August 28, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Home»नवरात्र मात्र उपवास और कन्याभोज नहीं, यह शरीर को ऊर्जावान बनाने का माध्यम भी है..
Home

नवरात्र मात्र उपवास और कन्याभोज नहीं, यह शरीर को ऊर्जावान बनाने का माध्यम भी है..

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 12, 2024No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
नवरात्र मात्र उपवास और कन्याभोज नहीं, यह शरीर को ऊर्जावान बनाने का माध्यम भी है..
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

वरिष्ठ एवं ख्यातिलब्ध स्तम्भकार डॉ नीलम महेन्द्र नवरात्र के वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाल रही हैं..

चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा यानी नव संवत्सर का आरम्भ। ऐसा नववर्ष जिसमें सम्पूर्ण सृष्टि में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा होता है। एक तरफ पेड़ पौधों में नई पत्तियां और फूल खिल रहे होते हैं तो मौसम भी करवट बदल रहा होता है। शीत ऋतु जा रही होती है, ग्रीष्म ऋतु आ रही होती है और कोयल की मनमोहक कूक वातावरण में रस घोल रही होती है। देखा जाए तो प्रकृति हर ओर से नवीनता और बदलाव का संदेश दे रही होती है।
सनातन संस्कृति में यह समय शक्ति की आराधना का होता है जिसे नवरात्र के रूप में मनाया जाता है। नौ दिनों तक देवी माँ के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। लोग अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार इन दिनों उपवास रखते हैं और कन्याभोज के साथ माता को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।
दरअसल यह सनातन संस्कृति की महानता है कि इसमें अत्यंत गहरे और गूढ़ विषयों को जिनके पीछे बहुत गहरा विज्ञान छिपा है उन्हें बेहद सरलता के साथ एक साधारण मनुष्य के सामने प्रस्तुत किया जाता है। इसका सकारात्मक पक्ष तो यह है कि एक साधारण मनुष्य से लेकर एक बालक के लिए भी वो विषय ग्रहण करना इतना सरल हो गया कि वो उनके जीवन का उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया। लेकिन इसका नकारात्मक पक्ष यह हुआ कि वो गहरे विषय हमारी दिनचर्या तक ही सीमित रह गए और उनके भाव, उनके लक्ष्य हमसे कहीं पीछे छूट गए।
नवरात्र को ही लीजिए आज यह केवल उपवास रखने और कन्याभोज कराने तक ही सीमित रह गए। इसके आध्यात्मिक वैज्ञानिक और व्यवहारिक पक्ष के विषय पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता।


इसके वैज्ञानिक पक्ष की बात करें तो नवरात्र साल में चार बार मनाई जाती हैं, चैत्र नवरात्र, शारदीय नवरात्र और दो गुप्त नवरात्र। हर बार दो ऋतुओं के संकर काल में यानी एक ऋतु के जाने और दूसरी ऋतु के आने के पहले। आज विज्ञान के द्वारा यह सिद्ध हो चुका है कि ऋतु संकर के समय मानव शरीर बदलते वातावरण से तारतम्य बैठाने के लिए संघर्ष कर रहा होता है और इस दौरान उसकी पाचन शक्ति, उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता क्षीण होती है। ऐसे समय में उपवास न सिर्फ मनुष्य के पाचन तंत्र को सुधारने का काम करता है बल्कि उसे डिटॉक्स करके उसमें एक नई ऊर्जा का संचार भी करता है।

यह भी पढ़ें: शिक्षा में गुणवत्ता के पैरोकार थे श्री हेमचंद यादव

किंतु महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि नवरात्र का महत्व मात्र हमारे शरीर की शक्ति एवं उसकी ऊर्जा बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि उससे कहीं बढ़कर है। नवरात्र का समय अपनी खगोलीय घटनाओं के कारण प्रकृति का वो समय होता है जब मनुष्य अपने मानव जन्म का सर्वश्रेष्ठ लाभ ले सकता है। नवरात्र का आध्यात्मिक पक्ष यह है कि इस समय मनुष्य अपनी शारिरिक शक्तियों से ऊपर उठकर अपने मानस एवं आत्मबल का विकास कर सकता है। नौ दिनों तक व्रत एवं व्रत के नियम हमें अपनी आध्यात्मिक शक्तियों को विकसित करने में मदद करते हैं।


लेकिन वैज्ञानिक और आध्यात्मिक पक्ष से इतर नवरात्र का एक व्यवहारिक पक्ष भी है। देखा जाए तो मां के नौ रूपों से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। कहा जाता है कि मां दुर्गा ने ये सभी नौ अवतार इस धरती पर अधर्म और पाप के नाश दैत्यों के विनाश तथा धर्म की स्थापना के उद्देश्य से लिए थे। तो क्यों न हम भी इस समय का उपयोग अपने भीतर के पाप और अधर्म का नाश करने के लिए करें, अपने भीतर के शत्रुओं के विनाश के लिए करें। गीता में कहा गया है कि काम क्रोध लोभ मोह अहंकार और ईर्ष्या मनुष्य के सबसे बड़े शत्रु हैं। नवरात्र के दौरान हम माँ के हर रूप से सफलता के मंत्र सीखकर अपने भीतर के इन शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। अगर हम गम्भीरता से सोचें तो पाएंगे कि मां के हर रूप का नाम उनके व्यक्तित्व को परिभाषित करते हुए हमें अनूठा संदेश देता है।


जैसे मां शैलपुत्री (यानी हिमालय की पुत्री) से शिला अर्थात चट्टान की तरह दृढ़ आत्मबल। मां ब्रह्मचारिणी (यानी ब्रह्म के समान आचरण) से अपने आचरण में अनुशासन। मां चंद्रघंटा ( इनके माथे पर चन्द्र के आकार का घण्टा है) से अपने मन को कठिन से कठिन परिस्थिति में चंद्रमा जैसा शीतल यानी ठंडा रखना। मां कुष्मांडा (कू यानी छोटा ऊष्मा यानी ऊर्जा) से स्वयं को सदैव सकारात्मक ऊर्जा से भरे रखना। मां स्कंदमाता ( इनकी गोद में बालक कार्तिकेय हैं ) से अपने भीतर करुणा ममता प्रेम और संवेदनशीलता जैसे गुणों को हमेशा बना कर रखना। मां कात्यायनी (स्वास्थ्य और चिकित्सा की देवी) से स्वास्थ्य की महत्ता क्योंकि स्वस्थ रहकर ही अपने लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। माँ कालरात्रि ( महाशक्तिशाली और अपराजेय दैत्यों का नाश करने वाली) से जुनून की हद तक लक्ष्य हासिल करने का जज्बा क्योंकि इसके बिना कठिन लक्ष्य प्राप्त करना असंभव है। मां महागौरी (ये गौर वर्ण की हैं) से जीवन के हर कदम पर अपना आचरण चरित्र और चित को उज्ज्वल एवं स्वच्छ रखना ताकि कहीं कोई दाग लगने की गुंजाइश न हो। और अंत में मां सिध्दरात्री (सफलता देने वाली) जब हम नवरात्र में माँ के इन आठ रूपों की सच्चे मन से आराधना करते हैं तो मां सिध्दरात्री
सफलता देती हैं। इसी प्रकार जब हम नवरात्र के व्यवहारिक पक्ष को अपने जीवन में उतार कर इन आठ सूत्रों को अपने आचरण में अनाएँगे तो निसन्देह हमें सफलता की सिद्धि प्राप्त होगी।
तो इस बार नवरात्र को मात्र उपवास एवं कन्याभोज तक सीमित न रखें बल्कि इस बार नवरात्र में शरीर के साथ साथ मन और आत्मा को भी शुद्ध एवं डिटॉक्स करके अपने जीवन में नई ऊर्जा नई शक्ति को महसूस करें।
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।

navratri 2024 navratri special
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article” हिंदू धर्म के रक्षणार्थ अडिग रहे महात्मा जोतिबा फुले “
Next Article भारतीय अर्थव्यवस्था लम्बी छलांग लगाने को तैयार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Home

पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है सनातन हिंदू धर्म

April 15, 2024
अभिमत

लोकसभा चुनाव के बीच भारत को कमजोर बताने का अंतरराष्‍ट्रीय षड्यंत्र

April 15, 2024
Home

भारतीय अर्थव्यवस्था लम्बी छलांग लगाने को तैयार

April 12, 2024
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

Most Popular

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Our Picks

मुख्यमंत्री फडणवीस को जरांगे से बात करके मराठा आरक्षण मुद्दे को हल करना चाहिए: राउत

August 28, 2025

‘वोटर अधिकार यात्रा’ एक ‘तीर्थ यात्रा’ है, बिहार ‘वोट चोरों’ को सबसे पहले सजा देगा: कांग्रेस

August 28, 2025

आंखें खोने के बाद सियाचिन फतह किया, सेना के अफसर की अब विश्व कप में सोना जीतने पर नजर

August 28, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2025 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.