Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»पतंजलि आयुर्वेद, डीएस ग्रुप करेंगी पूनावाला की कंपनी से मैग्मा जनरल इंश्योरेंस का अधिग्रहण
Blog

पतंजलि आयुर्वेद, डीएस ग्रुप करेंगी पूनावाला की कंपनी से मैग्मा जनरल इंश्योरेंस का अधिग्रहण

atulpradhanBy atulpradhanMarch 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पतंजलि आयुर्वेद, डीएस ग्रुप करेंगी पूनावाला की कंपनी से मैग्मा जनरल इंश्योरेंस का अधिग्रहण
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. योग गुरु रामदेव की अगुवाई वाली पतंजलि आयुर्वेद और रजनीगंधा ब्रांड का स्वामित्व रखने वाला धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) सनोती प्रॉपर्टीज एलएलपी से मैग्मा जनरल इंश्योरेंस का अधिग्रहण करेंगे. बीमा कंपनी का यह अधिग्रहण 4,500 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर किया जाएगा. मैग्मा जनरल इंश्योरेंस का स्वामित्व अदार पूनावाला और राइजिंग सन होल्डग्िंस के पास है.
कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को इस अधिग्रहण सौदे की जानकारी दी.

इस अधिग्रहण के साथ ही हर्बल उत्पादों एवं रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले सामान बनाने वाली पतंजलि आयुर्वेद के लिए साधारण बीमा कारोबार में प्रवेश का रास्ता साफ हो जाएगा. हालांकि, पहले उसे नियामकीय मंजूरी लेनी होगी. कंपनी के बयान के मुताबिक, सनोती प्रॉपर्टीज ने पतंजलि आयुर्वेद और डीएस ग्रुप के साथ शेयर खरीद समझौते के अनुरूप सेलिका डेवलपर्स और जगुआर एडवाइजरी र्सिवसेज के साथ अपनी बीमा अनुषंगी इकाई मैग्मा जनरल इंश्योरेंस (पूर्व में मैग्मा एचडीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी) की बिक्री को मंजूरी दे दी है.

सनोती प्रॉपर्टीज ने कहा कि यह सौदा नियामकीय अनुमोदन के अधीन 4,500 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर हुआ है. कंपनी के निदेशक मंडल की 12 मार्च को हुई बैठक में यह फैसला हुआ. मैग्मा जनरल इंश्योरेंस विभिन्न श्रेणियों में 70 से अधिक उत्पादों के साथ, साधारण बीमा क्षेत्र में सभी प्रमुख जोखिमों को सुरक्षित करने के लिए बीमा मुहैया कराती है.

पतंजलि आयुर्वेद के प्रवक्ता ने कहा, ”बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश के दरवाजे खुलने के साथ रोमांचक नियामकीय सुधार हो रहे हैं. भारत में आमतौर पर साधारण बीमा की पहुंच विकसित देशों के मुकाबले कम है. ऐसे में 2047 तक सबको बीमा के दायरे में लाने का संकल्प एक बड़ा फासला पाटने की राह दिखाता है.” प्रवक्ता ने कहा कि पतंजलि की देशभर में खुदरा मौजूदगी होने से मैग्मा जनरल इंश्योरेंस के उत्पादों की पहुंच बढ.ाने में मदद मिलेगी.

इस अधिग्रहण सौदे पर सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन अदार पूनावाला ने कहा, ”पिछले कुछ वर्षों में मैग्मा ने इस कारोबार को बहुत सावधानी से खड़ा किया है. इसकी वृद्धि दर पांच साल से 26 प्रतिशत रही है और आगे भी साधारण बीमा कारोबार में सशक्त योगदान देती रहेगी.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleतुषार गांधी के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पांच व्यक्तियों पर मामला दर्ज
Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.