राष्ट्रवाणी: बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी अक्सर महिलाओं पर मानी जाती है, लेकिन पिता की भूमिका सिर्फ पैसे कमाने तक सीमित नहीं। बच्चों की परवरिश में पिता की भूमिका (Image Source: एआई Generated) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।
हमारे समाज का ताना-बाना कुछ ऐसा है कि घर की ज्यादातर जिम्मेदारियां औरतों के हाथों में आती हैं। फिर चाहे वो खाना बनाना या साफ-सफाई करना हो या बच्चों का पालन पोषण। ऐसे में हमें समझना जरूरी है कि इन कामों के साथ ही बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी अकेली महिला की नहीं है, उसमें पुरुषों की भी बहुत बड़ी भूमिका होती है।
हम यहां सिर्फ पैसे कमाने की बात नहीं कर रहे, आइए जानते हैं कि परवरिश में कमाई के अलावा पिता की और कौन सी जिम्मेदारियां होती हैं। मां का प्यार दुलार जहां एक तरफ बच्चे में भावनाओं को विकसित करने में मदद करता है, तो वहीं दूसरी तरफ पिता की सख्ती उन्हें जिम्मेदारी का मतलब समझाती है। यह दोनों ही बातें बच्चों की बेहतर परवरिश की एक सीढ़ी हैं।
पिता के कंधों पर बच्चों को अनुशासित करने और उन्हें सीमाएं सिखाने की बड़ी जिम्मेदारी होती है, जिसे कई बार वो अनदेखा भी कर देते हैं। अक्सर पिता अपने ऑफिस और काम के प्रेशर के चलते बच्चों को उतना समय नहीं दे पाते। इसकी वजह से कहीं न कहीं एक बड़ा गैप भी बन जाता है, जिसे पाटना जरूरी है।
यहां बात केवल समय बिताने की नहीं हो रही, उनके साथ काम में एक्टिव रहने और जुड़े रहने की भी हो रही है। पिता नेचुरली लॉजिकल सोचते हैं, उनके लिए इमोशंस से ज्यादा प्रैक्टिकल रहना जिंदगी की जरूरत शर्त है। यही सीख बच्चों को भी देनी जरूरी है, ताकि मुश्किल परिस्थितियों में वो मन से हार मानने के बजाय अपनी भावनाओं को बैलेंस करना जान पाएं।
प्रकृति ने पुरुषों को एक रक्षक के रूप में बनाया है, ऐसे में जब बच्चे आपके पिता के साथ होते हैं तो उनमें सुरक्षा की भावना बढ़ती है। इससे फिर उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में लड़ने और आत्मविश्वास के साथ खड़े होने की भी प्रेरणा मिलती है। स्थिरता की यही भावना उनके भविष्य के रिश्तों पर भी प्रभाव डालती है।
मां बच्चा का उसकी भीतरी दुनिया से परिचय करवाती हैं और पिता का काम है बाहरी दुनियादारी की समझ देना। यह स्ट्रीट स्मार्ट स्किल उसे लोगों के बीच सर्वाइव करने में बड़ी काम आती है। उन्हें समझ आने लगता है कि कौन सी चीज या व्यक्ति उनके लिए सही है और कौन नहीं।
