Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»आईआईटी गुवाहाटी व इसरो वैज्ञानिकों ने एक्स-रे सिग्नल को समझा
Country

आईआईटी गुवाहाटी व इसरो वैज्ञानिकों ने एक्स-रे सिग्नल को समझा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 18, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
आईआईटी गुवाहाटी व इसरो वैज्ञानिकों ने एक्स-रे सिग्नल को समझा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. यूआर राव सैटेलाइट सेंटर, इसरो और इजराइल के हाइफ.ा विश्वविद्यालय के सहयोग से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने एक ‘ब्लैक होल’ से निकलने वाले रहस्यमयी एक्स-रे सिग्नल स्वरूप को समझा है. यह ‘ब्लैक होल’ पृथ्वी से लगभग 28,000 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

शोधकर्ताओं ने भारत की अंतरिक्ष वेधशाला ‘एस्ट्रोसैट’ से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग करते हुए पाया कि ‘ब्लैक होल’ से निकलने वाली एक्स-रे चमक तेज और मंद चरणों के बीच बदली रहती है तथा प्रत्येक चरण कई सौ सेकंड तक चलता है. इस शोध के निष्कर्षों को प्रतिष्ठित पत्रिका ‘मंथली नोटिसेज आफ द रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी’ में प्रकाशित किया गया है.

दुनिया भर के शोधकर्ता ‘ब्लैक होल’ को समझने की दिशा में काम कर रहे हैं. जब ‘ब्लैक होल’ विभिन्न तारों की बाहरी परतों से गैस खींचते हैं, तो वे अत्यधिक गर्मी उत्पन्न करते हैं और एक्स-रे विकिरण उ्त्सिसजत करते हैं. इन एक्स-रे का अध्ययन करके वैज्ञानिक ‘ब्लैक होल’ के आसपास के वातावरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं.

आईआईटी गुवाहाटी के भौतिकी विभाग के प्रोफेसर एस. दास के अनुसार, ”हमने तेज एक्स-रे चमक (फ्लिकरिंग) के पहले साक्ष्य पाए हैं, जो स्रोत की उच्च चमक वाले चरणों के दौरान लगभग 70 बार प्रति सेकंड दोहराई जा रही है. खास बात यह है कि ये तेज चमक कम चमक वाले चरणों में पूरी तरह से गायब हो जाती हैं. इस नयी समझ को संभव बनाया है एस्ट्रोसैट की शक्तिशाली और विशिष्ट अवलोकन क्षमताओं ने.” शोधकर्ताओं ने देखा कि जिस ‘ब्लैक होल’ का अध्ययन किया गया, उससे निकलने वाली एक्स-रे चमक दो अलग-अलग चरणों में बदलती रहती है- एक तेज (चमकीला) और एक मंद (धीमा). जब चमक वाला चरण होता है और झिलमिलाहट सबसे ज़्यादा होती है, उस समय कोरोना (ब्लैक होल के आसपास की गर्म गैसों की परत) संकुचित और बहुत गर्म हो जाता है. इसके विपरीत, जब मंद चरण आता है, तब कोरोना फैल जाता है और ठंडा हो जाता है, जिससे झिलमिलाहट गायब हो जाती है.

उन्होंने कहा, ”यह स्पष्ट संबंध इस ओर इशारा करता है कि ये तेज सिग्नल संभवत? सघन कोरोना से उत्पन्न हो रहे हैं. जहां हर चरण कई सौ सेकंड तक चला और इसका नियमित रूप से दोहराव हुआ, वहीं तेज झिलमिलाहट वाला सिग्नल केवल उजले (ब्राइट) चरण के दौरान ही दिखा. यह खोज दिखाती है कि ब्लैक होल के चारों ओर कोरोना कोई स्थायी संरचना नहीं है. इसका आकार और ऊर्जा इस बात पर निर्भर है कि ब्लैक होल में गैस कैसे प्रवाहित हो रही हैं.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकांग्रेस ने अपने शासन में पत्तन, परिवहन व जलमार्ग मंत्रालय की अनदेखी की : सोनोवाल
Next Article दिल्ली के 32 विद्यालयों को मिली बम की धमकी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.