Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»आईसीसी ने एशिया कप से मैच रैफरी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की पीसीबी की मांग खारिज की
Sports

आईसीसी ने एशिया कप से मैच रैफरी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की पीसीबी की मांग खारिज की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 16, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
आईसीसी ने एशिया कप से मैच रैफरी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की पीसीबी की मांग खारिज की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुबई. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को पाकिस्तान की उस मांग को खारिज कर दिया जिसमें उसने एशिया कप के लिए अधिकारियों के पैनल से मैच रैफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने को कहा था. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कथित तौर पर टूर्नामेंट से हटने की धमकी दी है लेकिन इससे देश को भारी वित्तीय नुकसान होगा. पीसीबी ने आईसीसी को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि पाइक्रॉफ्ट ने रविवार को एशिया कप मैच में टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाथ नहीं मिलाने के लिए कहा था.

आईसीसी के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ”कल देर रात आईसीसी ने पीसीबी को जवाब भेजा था कि पाइक्रॉफ्ट को नहीं हटाया जाएगा और उनकी याचिका खारिज कर दी गई है.” जिंबाब्वे के 69 वर्षीय पाइक्रॉफ्ट बुधवार को यूएई के खिलाफ पाकिस्तान के ग्रुप चरण के अंतिम मैच में रैफरी होंगे. पाकिस्तान ने मंगलवार को यहां मैच से पहले होने वाली प्रेस कांफ्रेंस रद्द कर दी. टीम सूत्रों ने बताया कि ऐसा मैच से हटने की धमकी पर सवालों से बचने के लिए किया गया.

पाकिस्तानी टीम के मैनेजर नावेद चीमा ने भी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) में शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें आरोप लगाया गया था कि पाइक्रॉफ्ट के जोर देने पर ही रविवार को दोनों कप्तानों के बीच टीम की जानकारी का आदान-प्रदान नहीं किया गया जैसा कि आमतौर पर होता है.

भारत की सात विकेट से जीत के बाद सूर्यकुमार और उनकी टीम ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. टूर्नामेंट से हटने का फैसला पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगा क्योंकि ऐसा करने पर उसे एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के राजस्व से 10 लाख 60 हजार डॉलर तक का नुकसान हो सकता है.

पीसीबी में चल रहे घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ”क्या पाकिस्तान वित्त वर्ष में 22 करोड़ 70 लाख डॉलर के प्रस्तावित बजट में से लगभग एक करोड़ 60 लाख डॉलर गंवाने का जोखिम ले सकता है? इसका मतलब होगा कि पीसीबी के वार्षिक राजस्व का लगभग सात प्रतिशत चला जाएगा. ” एसीसी के प्रमुख के रूप में नकवी को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा और आधिकारिक प्रसारक की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा जो सहमत शुल्क का भुगतान करने से इनकार कर सकता है.

पाइक्रॉफ्ट आईसीसी एलीट पैनल के सबसे सीनियर मैच रैफरी में से एक हैं जिन्होंने 695 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों (पुरुष और महिला वर्ग के तीनों प्रारूप में) में अधिकारी की भूमिका निभाई है. विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि यह स्थिति पीसीबी के क्रिकेट परिचालन निदेशक उस्मान वाल्हा की वजह से पैदा हुई जिन्होंने अपने कप्तान को टूर्नामेंट के दौरान लागू होने वाले नियमों के बारे में जानकारी नहीं दी.

पता चला है कि पीसीबी के नाराज प्रमुख मोहसिन नकवी ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और उसके कप्तान को हुई र्शिमंदगी के लिए सोमवार को वाल्हा को बर्खास्त करने का आदेश दिया. नकवी एसीसी के मौजूदा अध्यक्ष भी हैं. विश्वस्त सूत्रों के अनुसार यह वाल्हा की जिम्मेदारी थी कि वह सलमान को ‘हाथ नहीं मिलाने’ की नीति के बारे में सूचित करें लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और पाकिस्तानी कप्तान को इसकी कोई जानकारी नहीं थी.

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, ”वाल्हा को टॉस के समय ही बयान जारी कर देना चाहिए था जब दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया था. नकवी जाहिर तौर पर गुस्से में थे क्योंकि उन्होंने इस मामले को अच्छी तरह नहीं संभाला.” पीसीबी चाहता था कि पाइक्रॉफ्ट को पूरे टूर्नामेंट से हटा दिया जाए लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत के जय शाह की अध्यक्षता वाली आईसीसी द्वारा उनकी मांग को सिरे से खारिज करने के बाद वे खेलना जारी रखते हैं या नहीं.

समझा जाता है कि पीसीबी एक सम्मानजनक समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है जिसके तहत वह चाहता है कि पाइक्रॉफ्ट उनके मैचों में मैच रैफरी की भूमिका नहीं निभाएं. पीसीबी ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि बुधवार को यूएई के खिलाफ मैच में रिची रिचर्डसन रैफरी की भूमिका निभाए लेकिन ऐसा होगा या नहीं यह बड़ा सवाल है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleहिंदी साहित्य के लोकप्रिय व्यंग्यकार सुरजीत नवदीप का निधन, मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धांजलि दी
Next Article गुजरात: अदाणी समूह की मानहानि शिकायत पर पत्रकार अभिसार शर्मा, परुलेकर को अदालत का नोटिस
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.