राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, कोरबा : ग्राम छुरी स्थित सलोरा बकरा बाजार के पास शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से धान रोपाई कर रहे तीन ग्रामीण चपेट में आ गए। उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम छुरी बकरा बाजार के पास स्थित सब-स्टेशन के पीछे खेत में करीब 30 ग्रामीण धान रोपाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली खेत की मेड़ पर गिरी। इसकी चपेट में आने से बहोरन पाटले, लक्ष्मीचंद पाटले और श्याम साहू, तीनों निवासी छुरी गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद खेत में काम कर रहे अन्य मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एक साथ तीन ग्रामीणों की मौत से छुरी और आसपास के गांवों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि शाम होने की वजह से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। शव मर्च्यूरी में रखा दिया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपा जाएगा।
Trending
- भारतीय पीएसयू झारखंड में दो प्रमुख सीसीएल खदानों की सुरक्षा सीआईएसएफ अपने हाथ में लेगी
- विश्वकर्मा पूजा: सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी क्षेत्रों में समारोह में भाग लिया – भारतीय पीएसयू
- उद्योग जगत ने भारत की डीकार्बोनाइजेशन यात्रा में तेजी लाने के लिए ₹3,590 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई – भारतीय पीएसयू
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!
