राष्ट्रवाणी: नितिन नामदेव, रायपुर। छत्तीसगढ़ पहुंचते ही आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार को हाइजैक किया है. सरकार मोदी जी चला रहे हैं. आदिवासी समाज का हक मारा जा रहा है. विधायक निवास बनाने के किए कब्जे की बात करें. पूरे प्रदेश के अंदर पैसा कानून का चलाया जा रहा है. आदिवासी नेता हैं मुख्यमंत्री जी, लेकिन अड़ानी और मोदी से उनको संदेश आता है. सांसद संजय सिंह ने मीडिया से पेपर लीक को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में 220 पेपर लीक हुए हैं. 2015 से लेकर अब तक 148 पेपर लीक हुआ है. एक पेपर लीक छत्तीसगढ़ में हुआ है. आंदोलन होना चाहिए वहां जो विपक्ष के राज्य है, गुजरात में क्यों पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन हुआ? हमारे राज्य में पुलिस भर्ती के नाम पर पेपर हुआ है. भाजपा शासित राज्यों के ज्यादा पेपर लीक हुआ है. शिक्षा मंत्री का मजबूरन इस्तीफा लेना पड़ा. हमसे कहा कि झारखंड क्यों नहीं गए है? अभी वहां आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में पेपर लीक हुआ था. इस प्रकार से वहां आरोप-प्रत्यारोप में मामला सही नहीं होगा. उपसक के छात्र आए थे. इसमें सवाल गलत थे. गलत अंसर दिया वो सलेक्ट हो जाएगा. वो बच्चे सुप्रीम कोर्ट जा रहे है. महिला आरक्षण बिल को लेकर संजय सिंह ने कहा कि देश के हित के खिलाफ जो भी फैसला बीजेपी लेगी, हम उसके खिलाफ खड़े होंगे. महिला आरक्षण हमने पास कर दिया. यह कहकर हमने पास किया कि इसको आज से ही लागू करो. अलग-अलग विधानसभा में सभी महिलाओं को 33 आरक्षण दे दीजिए. यहां की सीटों में 50 परसेंट बढ़ा देंगे. उत्तर प्रदेश में 120 सीट बढ़ा देंगे कहते हैं. कौन इसको तय करेगा, कोई मुझे समझाएंगे. यहां की 11 में से 6 सीट बढ़ायेंगे. यहां 12वीं और 13वीं सीट कौन सी होगी? असम में एक सीट में 26 लाख और एक सीट में 12 लाख वोटर है. ये लोग हारेंगे, इसलिए सीट की संख्या बढ़ा रहे हैं. राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उकक को लेकर कहा कि समाज के कुछ तबकों के साथ भेदभाव होता है. इसमें दो कमेटियां बनानी चाहिए. एक कमेटी जो एससी-एसटी और ओबीसी के साथ होने वाले भेदभाव की निगरानी करे, और दूसरी कमेटी जो सभी समाज के साथ होने वाले भेदभाव की निगरानी करे. लेकिन भारतीय जनता पार्टी यह नहीं चाहती. क्योंकि भारतीय जनता पार्टी झगड़ा कराने वाली पार्टी है.
Trending
- पॉवर सेंटर : रसूख… रिश्वत… सब्र किसे है?… बकाया… ‘मोक्ष’ के रास्ते… नकेल… डेपुटेशन… लेट रिस्पांस… – आशीष तिवारी – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर नेवस उपदाते : मुक्तिधाम में कुत्तों का अंतिम संस्कार, हटाई गई टास्क कर्मी… नामी कंपनी के नाम पर बिक रहा था नकली आयल… मासूम से दुष्कर्म मामले में दोषी को आजीवन कारावास – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नया रोस्टर जारी, कल से होगा लागू, कज सिन्हा की स्पेशल बेंच में जमानत समेत इन मामलों की होगी सुनवाई – राष्ट्रवाणी
- अाप सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला, कहा- मोदी जी चला रहे हैं छत्तीसगढ़ की सरकार, प्रदेश के अंदर चलाया जा रहा है पैसा कानून… – राष्ट्रवाणी
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon नेवस Update: अफीम की खेती मामले में 9 सितंबर से होगी सुनवाई… जिले की 42 खदानों से उत्खनन निरस्त करने के आदेश… रिचार्ज करने के कुछ घंटे बाद खाते से 95 हजार गायब… – राष्ट्रवाणी
- संविधान में असंतुलन, नेतृत्व असमानता व उपेक्षा पर कमल सोनी का चेम्बर से इस्तीफा
- मुख्यमंत्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल – राष्ट्रवाणी
- पुलिस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट पर हाई कोर्ट की रोक, जूनियर्स को सप बनाने पर राज्य सरकार को नोटिस – राष्ट्रवाणी
