Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»आरजी कर प्रदर्शन: कोलकाता पुलिस ने भाजपा विधायक को समन जारी किया
Country

आरजी कर प्रदर्शन: कोलकाता पुलिस ने भाजपा विधायक को समन जारी किया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
आरजी कर प्रदर्शन: कोलकाता पुलिस ने भाजपा विधायक को समन जारी किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलकाता: कोलकाता पुलिस ने आरजी कर बलात्कार एवं हत्या मामले के एक साल पूरा होने पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसर्किमयों को कथित तौर पर धमकाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा को मंगलवार को समन जारी किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि डिंडा को 17 अगस्त को न्यू मार्केट पुलिस थाने के अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को कहा, ‘‘शनिवार की रैली के दौरान डिंडा ने हमारे अधिकारियों को धमकाया और अन्य लोगों को ड्यूटी पर तैनात पुलिसर्किमयों पर हमला करने के लिए उकसाया। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी के सुरक्षाकर्मी पर भी हमला किया। इस संबंध में उन्हें 17 अगस्त को न्यू मार्केट पुलिस थाने में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है।’’ उन्होंने बताया कि ंिडडा के पुलिस अधिकारियों को धमकाने और गाली देने के वीडियो फुटेज भी जब्त किए गए हैं।

डिंडा ने नौ अगस्त को एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा था, ‘‘वह दिन दूर नहीं जब पुलिस को भी बुरी तरह पीटा जाएगा। मैं स्पष्ट रूप से कह रहा हूं कि यदि हमारे पार्टी नेतृत्व ने हरी झंडी दे दी, तो हम पुलिस को ऐसे पीटेंगे कि उसे ममता बनर्जी के ‘आंचल’ के पीछे छिपना पड़ेगा।’’ उन्होंने कहा था, ‘‘हम शांतिपूर्वक रैली कर रहे थे लेकिन पुलिस ने बिना किसी कारण के हम पर लाठीचार्ज किया। मैं एक विधायक हूं और मैं यह कह रहा हूं।’’

कोलकाता पुलिस ने नौ अगस्त को पश्चिम बंगाल सचिवालय की ओर मार्च के दौरान सुरक्षा र्किमयों के काम में बाधा डालने, उन पर हमला करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कुल सात मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से पांच मामले कोलकाता पुलिस और दो हावड़ा पुलिस ने दर्ज किए हैं।

शनिवार को कोलकाता और उससे सटे हावड़ा में ंिहसक प्रदर्शन हुआ। यह प्रदर्शन राज्य सरकार द्वारा संचालित आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के एक साल पूरा होने के मौके पर किया गया था। इस दौरान मृतक चिकित्सक की मां को सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

ंिडडा के अलावा, पुलिस ने भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल और पार्टी के एक अन्य नेता कौस्तव बागची के खिलाफ भी मामले दर्ज किए हैं। अधिकारी ने बताया कि एक राजनीतिक दल के कुछ नेताओं और समर्थकों के खिलाफ न्यू मार्केट थाने में चार और कोलकाता पुलिस के हेयर स्ट्रीट थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोलकाता पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘विरोध मार्च को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में हेयर स्ट्रीट थाने में मामला दर्ज किया गया है। प्रदर्शनकारी रैली के लिए निर्धारित स्थल आरआर एवेन्यू नहीं गए और उन्होंने पार्क स्ट्रीट की ओर मार्च निकाला। उन पर सार्वजनिक मार्ग में बाधा डालने और एक लोक सेवक के वैध आदेश की अवज्ञा करने का मामला दर्ज किया गया है।’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleधमतरी में विवाद के बाद तीन युवकों की हत्या
Next Article विशेषज्ञ समिति ने कहा कि भारत मलेरिया वैक्सीन अपनाने के मानदंडों में नहीं आता : सरकार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.