Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सरगुजा-सूरजपुर दौरा आज

March 21, 2026

अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त, आम नागरिकों को बड़ी राहत-CM साय

March 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह
Sports

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniMarch 21, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बेंगलुरु: गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। टीम इस बार खिताब का बचाव करने उतरेगी और आरसीबी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। आरसीबी का 28 मार्च को टूर्नामेंट के पहले मैच में सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इस मैच और पूरे सीजन में अच्छे प्रदर्शन के लिए आरसीबी कैंप में खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं।

कोहली ने खिलाड़ियों को किया प्रेरित

अभ्यास सत्र के दौरान दिग्गज खिलाड़ी और टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने साथी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और बिना समय गंवाए अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलने की अपील की। कोहली ने कहा कि खिताब का बचाव करने के लिए हमें काफी बेहतर तैयारी के साथ मैदान पर उतरना पड़ेगा। आरसीबी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभ्यास सत्र का एक वीडियो साझा किया गया है। इसमें विराट कोहली टीम के बाकी खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए दिखाई दिए।

कोहली बोले- दूसरी टीमें बेहतर तैयारी के साथ उतरेंगी
कोहली ने कहा, पिछले दो से तीन सीजन में हमने काफी कड़ी मेहनत की है, जिसके बाद हम पिछले सीजन ट्रॉफी जीतने में कामयाब हो सके। अब हमारे लिए चीजें और मुश्किल होने वाली हैं क्योंकि दूसरी टीमें और भी बेहतर तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगी। हम सीजन का आगाज होने से पहले इन दिनों को बर्बाद नहीं कर सकते हैं। इसलिए अब हमें पूरी तरह से तैयार हो जाना चाहिए।

हम जिस भी सेशन का हिस्सा हैं, उसका एक भी मिनट बर्बाद ना करें।

विराट ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को अपना 120 प्रतिशत देना होगा। विराट कोहली 2008 से ही टीम से जुड़े हुए हैं। लंबे समय तक टीम के कप्तान रहे हैं और टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में शीर्ष पर हैं। विराट के प्रदर्शन में निरंतरता रही है। आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था। यह टीम का पहला खिताब था। इसमें बतौर बल्लेबाज विराट कोहली की भूमिका बेहद अहम रही थी। विराट ने 15 मैचों में आठ अर्धशतक लगाते हुए 657 रन बनाए थे। कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले लिया है। ऐसे में उन्हें टी20 प्रारूप में खेलते देखने का आईपीएल एकमात्र जरिया है। फैंस कोहली से एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।






Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सरगुजा-सूरजपुर दौरा आज
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Sports

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026
Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सरगुजा-सूरजपुर दौरा आज

March 21, 2026

अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त, आम नागरिकों को बड़ी राहत-CM साय

March 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.