Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»आत्मसमर्पित नक्सली लीडर भूपति का खुलासा, कहा – माओवादी संगठन में गहराया वैचारिक संकट, सक्रिय साथियों से की हथियार छोड़ने की अपील
Chhattisgarh

आत्मसमर्पित नक्सली लीडर भूपति का खुलासा, कहा – माओवादी संगठन में गहराया वैचारिक संकट, सक्रिय साथियों से की हथियार छोड़ने की अपील

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
आत्मसमर्पित नक्सली लीडर भूपति का खुलासा, कहा – माओवादी संगठन में गहराया वैचारिक संकट, सक्रिय साथियों से की हथियार छोड़ने की अपील
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जगदलपुर। माओवादी संगठन के पूर्व शीर्ष नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य भूपति ने एक वीडियो संदेश जारी कर वर्तमान माओवादी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाया है। भूपति ने कहा कि आज के माओवादी नेता “कठमुल्लावाद” सोच के साथ काम कर रहे हैं, जिसके कारण संगठन जनता से कटता जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हिंसा और हथियार के बल पर संघर्ष ने संगठन को कमजोर किया है और जनता का भरोसा खो दिया है। हाल ही में भूपति ने 60 साथियों सहित महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय और माओवादी संगठन की केंद्रीय समिति के महत्वपूर्ण सदस्य रहे मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति ने अपने आत्मसमर्पण के बाद एक बड़ा बयान जारी किया है। वीडियो संदेश में भूपति ने खुलकर स्वीकार किया कि माओवादी आंदोलन लगातार गलत वैचारिक दिशा की ओर बढ़ रहा है और संगठन की मौजूदा स्थिति चिंताजनक है।

संगठन के भीतर के हालात उजागर करते हुए भूपति ने कहा कि आज भी कुछ माओवादी नेता हथियारों के बूते संघर्ष को ही समाधान मान रहे हैं, जबकि यह सोच अब पुरानी और असफल साबित हो चुकी है। भूपति के अनुसार, “हिंसा की राह पर चलते-चलते माओवादी संगठन जनता से पूरी तरह दूर हो गया है। जनता का समर्थन ही संगठन की ताकत थी, लेकिन अब आंदोलन अपनी मूल वैचारिक रेखा से भटक चुका है।”

भूपति ने अपने संदेश में यह भी कहा कि वर्तमान समय में केंद्रीय समिति के कुछ सदस्य “कठमुल्लावादी और कट्टरवादी मानसिकता” से फैसले ले रहे हैं, जो न सिर्फ संगठन के मूल सिद्धांतों को कमजोर कर रहे हैं, बल्कि जंगलों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समुदायों के जीवन को भी प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नेतृत्व अब जनता के मुद्दों के बजाय हिंसक क्रांति और दमनकारी विचारधारा पर जोर दे रहा है।भूपति ने कहा कि संगठन की गिरावट की सबसे बड़ी वजह है – बंदूक आधारित आंदोलन। उन्होंने स्वीकार किया कि संगठन ने स्वयं जनता को अपने से दूर धकेल दिया और यही माओवादी आंदोलन की विफलता का प्रमुख कारण बना।




Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस: सीएम साय ने छत्तीसगढ़ महतारी को किया नमन, प्रदेश की खुशहाली और विकास की कामना
Next Article तीन नन्हे फरिश्तों का स्वागत: छुईखदान में सफल नॉर्मल डिलीवरी, मां और शिशु पूरी तरह स्वस्थ
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.