Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»अब संयमित, आध्यात्मिक और परिपक्व क्रिकेटर इशान किशन की निगाहें भविष्य पर
Sports

अब संयमित, आध्यात्मिक और परिपक्व क्रिकेटर इशान किशन की निगाहें भविष्य पर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 19, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अब संयमित, आध्यात्मिक और परिपक्व क्रिकेटर इशान किशन की निगाहें भविष्य पर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलकाता: इशान किशन के हाव भाव में परिपक्वता साफ झलकती है क्योंकि झारखंड को पहली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी दिलाने की खुशी और भारत की टी20 विश्व कप टीम चयन से एक दिन पहले उनके भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता दोनों पर उनकी प्रतिक्रिया एक समान ही है। उनके पिता प्रणव पांडेय ने पीटीआई को बताया कि अब उनकी भावनाएं भगवद गीता के श्लोकों के अनुरूप हो गई हैं। किशन अब वर्तमान में जीते हैं और उनके लिए इस समय सबसे अहम है झारखंड की मुश्ताक ट्रॉफी में जीत।

किशन ने शुक्रवार को रांची हवाईअड्डे पर जोरदार स्वागत के बाद कहा, ‘‘बहुत अच्छा खेले, बहुत मजा आया। आगे भी बात होगी और ऐसे ही जीतते रहेंगे। ’’ किशन की कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में हरियाणा को 69 रन से हराया। बाएं हाथ के बल्लेबाज किशन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, उन्होंने 10 पारियों में 57.44 के औसत और 197 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाए।

फाइनल में किशन ने 49 गेंद में 101 रन की विस्फोटक पारी खेली और यह टूर्नामेंट में उनका पांचवां शतक था। इसके साथ ही उन्होंने भारत के टी20 सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की। वह अब बहुत शांत दिखते हैं और उनकी प्रतिक्रिया में दिखावा नहीं बल्कि सादगी थी। उन्होंने कहा, ‘‘जीत अच्छी थी, बहुत खुशी हुई और जब टूर्नामेंट शुरू होंगे तो उसमें भी जीतकर आएंगे। ’’ इशान और झारखंड टीम का घर पर उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के सचिव सौरभ तिवारी के साथ टीम का हवाई अड्डे पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ। खिलाड़ियों को माला पहनाई गई, स्टेडियम में सम्मानित किया गया और बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर भी मुलाकात की।

तो क्या 2024 की शुरूआत में केंद्रीय अनुबंध और भारतीय टीम में जगह गंवाने के बाद आई मुश्किलों से उबरने के बाद इशान किशन की वापसी है? यह तो समय ही बताएगा। लेकिन इसने उन्हें अपनी आध्यात्मिक पहचान खोजने में मदद जरूर की। इशान के पिता प्रणव पांडेय पेशे से व्यवसायी हैं और उन्होंने ही इशान को अपनी परेशानियों का हल निकालने के लिए गीता पढ़ने की सलाह दी।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी मां ने मुझे गीता पढ़ने को कहा था। इसलिए मैंने इशान को गीता पढ़ने की सलाह दी। मेरी मां ने कहा था कि अगर तुम बहुत तनाव में हो तो अपने मन में सवाल रखकर गीता खोलिए। जो पन्ना खुले, उसे पढ़ो, वहीं सवाल का जवाब मिल जाएगा। मैंने इशान से भी यही करने को कहा। ’’

अब यह इशान की आदत बन चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘गीता हमेशा उसके साथ रहती है। वह उसे अपने किट बैग में रखता है। जरूरत महसूस होने पर पढ़ता है। वह जहां भी जाता है, पॉकेट गीता साथ रखता है। कुछ भी होता है, तो वह उसे खोलकर पढ़ता है। ’’ पांडेय के मुताबिक इस आध्यात्मिक मजबूती का असर इशान की बल्लेबाजी में भी साफ दिखता है।

उन्होंने कहा, ‘‘भगवद गीता किसी भी व्यक्ति को हर समय सहारा देने की शक्ति देती है। उसकी परिपक्वता बढ़ी है, उसकी बल्लेबाजी में ठहराव आया है। अब वह ज्यादा जिम्मेदारी लेता है, मानसिक रूप से ज्यादा मजबूत हो गया है और जल्दबाजी में शॉट्स नहीं खेलता। ’’ पांडेय ने एक घटना का जिक्र किया जो इशान की बदली सोच को दर्शाती है। उन्होंने कहा, ‘‘नॉंिटघमशर के साथ काउंटी क्रिकेट खेलते समय वह चोटिल हो गया था। करीब 20 दिन का ब्रेक था और इसी दौरान वह मोटरसाइकिल से दुर्घटना का शिकार हो गया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोस्त की नयी मोटरसाइकिल टेस्ट ड्राइव करते वक्त उसे ज्यादा अनुभव नहीं था और वह गिर पड़ा जिससे उसके पैर में चोट आई और टांके लगाने पड़े। ’’ यह घटना उस समय हुई जब इंग्लैंड में चोटिल ऋषभ पंत के विकल्प के रूप में इशान को भारतीय टीम में शामिल किए जाने की संभावना थी। लेकिन इस दुर्घटना के कारण उनकी जगह एन जगदीशन को टीम में शामिल किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘उस समय इशान बहुत निराश था। अब वह पूरी तरह ठीक है। वह अब अपनी भावनाएं नहीं दिखाता, लेकिन माता-पिता होने के नाते हम उसकी मनस्थिति समझ सकते थे। पांडेय का मानना है कि इशान की इस वापसी में अध्यात्म की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा, ‘‘उसने जो आध्यात्मिकता अपनाई है, उसी ने इस बदलाव में अहम भूमिका निभाई है। ’’

इशान का करियर अब अच्छी तरह पटरी पर लौट रहा है और इसकी पहली झलक मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली झारखंड टीम को झारखंड क्रिकेट संघ द्वारा दिया गया दो करोड़ रुपये का पुरस्कार है। संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाह देव ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत ने राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा है और उन्हें पूरा भरोसा है कि इशान जल्द ही भारतीय टीम में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम चैंपियन हैं और पूरे देश ने इस जीत पर ध्यान दिया है। मुझे पूरा यकीन है कि इशान भारतीय टीम में वापस लौटेंगे। ’’



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबांग्लादेश में हालात बेकाबू, युवक की मौत पर भाजपा ने यूनुस सरकार को घेरा
Next Article दक्षिण अफ्रीका का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.