Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»अब सेना पर भी कैंची चलाएंगे ट्रंप, रक्षा बजट में होगी भारी कटौती…
Blog

अब सेना पर भी कैंची चलाएंगे ट्रंप, रक्षा बजट में होगी भारी कटौती…

atulpradhanBy atulpradhanFebruary 20, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अब सेना पर भी कैंची चलाएंगे ट्रंप, रक्षा बजट में होगी भारी कटौती…
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

वाशिंगटन: राष्ट्रपति बनने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप लगातार कई बड़े फैसले ले चुके हैं. इसी बीच ट्रंप प्रशासन ने वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य नेताओं को व्यापक कटौती की योजना बनाने का आदेश दिया है.

इस आदेश के बाद रक्षा बजट में सालाना आठ प्रतिशत की कटौती हो सकती है या अगले पांच वर्षों में लगभग 290 बिलियन डॉलर की कटौती की जा सकती है. रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने पेंटागन को भारी कटौती करने को कहा है.

रिपोर्ट में कही गई ये बात

वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 2025 के लिए पेंटागन का बजट करीब 850 बिलियन डॉलर है. सभी राजनीतिक दलों के सांसद इस बात पर सहमत हैं कि चीन और रूस से होने वाले खतरों को रोकने के लिए इस बड़े खर्च की जरूरत है. वहीं, अगर ये कटौती हो जाती है तो आने वाले 5 सालों में रक्षा बजट घटकर 560 अरब डॉलर रह जाएगा.

रिपोर्ट में यह नहीं बताया है कि विश्व की सबसे बड़ी सेना में कहां कटौती की जाएगी. लेकिन वाशिंगटन पोस्ट ने इससे पहले अपनी रिपोर्ट में बताया था कि वर्दीधारी कर्मियों को नहीं बल्कि असैन्य कर्मचारियों को निशाना बनाया जा सकता है.

करना पड़ सकता है विरोध का सामना

यह रिपोर्ट एलन मस्क के सरकारी कार्यदक्षता विभाग द्वारा पिछले सप्ताह पेंटागन का दौरा करने के बाद आई है. इसके बाद ट्रंप प्रशासन को सेना और कांग्रेस दोनों की ओर से कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, इस रिपोर्ट के बाद लॉकहीड मार्टिन और नॉर्थ्रॉप ग्रुमैन जैसी प्रमुख अमेरिकी डिफेंस कंपनियों के शेयरों की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय सरकारी खर्च में कटौती करना चाहते हैं. इसके अलावा ट्रंप रूस के खिलाफ यूक्रेन को मिल रही अमेरिकी मदद को भी पूरी तरह से रोकना चाहते हैं.

हेगसेथ ने अपने बयान में कहा कि प्रस्तावित कटौतियों को 24 फरवरी तक तैयार कर लिया जाना चाहिए. इसमें 17 श्रेणियां शामिल होंगी, जिन्हें ट्रंप इससे छूट देना चाहते हैं, जिनमें मेक्सिको के साथ अमेरिकी सीमा पर संचालन, परमाणु हथियारों और मिसाइल रक्षा का आधुनिकीकरण शामिल है. इसमें हिंद-प्रशांत कमान और अंतरिक्ष कमान जैसे क्षेत्रीय मुख्यालयों के लिए आर्थिक मदद की मांग भी की गई है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री…
Next Article Delhi Oath Ceremony: रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा-कपिल मिश्रा भी लेंगे शपथ, सभी छह मंत्रियों के नाम का एलान
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.