कोच्चि: मलयालम फिल्म अभिनेता शाइन टॉम चाको को पुलिस ने शनिवार को मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी उस घटना के संबंध में लगभग चार घंटे की लंबी पूछताछ के बाद हुई, जिसमें वह कथित तौर पर कोच्चि में एक होटल से मादक पदार्थों के सिलसिले में की गयी छापेमारी के दौरान भाग गए थे।

पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 27 (किसी भी मादक द्रव्य या मनोवैज्ञानिक पदार्थ का सेवन) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि चिकित्सा जांच और आगे की कार्यवाही जल्द ही की जाएगी।

पुलिस द्वारा जारी औपचारिक नोटिस के जवाब में चाको शनिवार को पूछताछ के लिए कोच्चि सिटी पुलिस के समक्ष पेश हुए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार की रात को शाइन को जब पता चला कि पुलिस का दल होटल में आया है तो वह तीसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे की खिड़की से दूसरी मंजिल पर कूद गए थे और फिर वह उसी मंजिल पर बने ‘स्विंिमग पूल’ से होते हुए सीढि़यों से उतरकर भाग गए थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version