Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»अभिनव साव को स्वर्ण, भारत ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान मजबूत किया
Sports

अभिनव साव को स्वर्ण, भारत ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान मजबूत किया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अभिनव साव को स्वर्ण, भारत ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान मजबूत किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

शिमकेंट. भारतीय निशानेबाजों ने बृहस्पतिवार को 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप के चौथे दिन दांव पर लगे पांच में से चार स्वर्ण पदक जीतकर दबदबा कायम किया जिससे देश के पदकों की संख्या 26 हो गई. भारत ने अब तक 14 स्वर्ण, छह रजत और इतने ही कांस्य पदक जीतकर शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.

अभिनव साव ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने की शुरूआत की. उन्होंने पहले नारायण प्रणव (631.1 अंक से तीसरे स्थान पर) और हिमांशु (630.9 अंक से चौथे स्थान पर) के साथ क्वालीफिकेशन में 628.1 अंक हासिल कर फाइनल में जगह पक्की करने के अलावा यह भी सुनिश्चित किया कि भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने के साथ तीनों का 1890.1 अंक का स्कोर एशियाई और जूनियर विश्व रिकॉर्ड दोनों ही बने.

इसके बाद उन्होंने रोमांचक फाइनल में पांच शॉट की श्रृंखला के बाद ग्रिड पर पांचवें स्थान से शुरूआत की और दूसरे के बाद बढ़त बना ली. उनकी अंतिम चरण में ली ‘ूनसो के साथ कड़ी टक्कर हुई. लेकिन भारतीय निशानेबाज ने संयम रखते हुए 17वें और 18वें शॉट पर नौ अंक का स्कोर बनाते हुए कोरियाई खिलाड़ी को 0.1 से पीछे छोड़ दिया. इसके बाद 10.9 अंक का 21वां शॉट सोने पे सुहागा साबित हुआ.

वहीं शॉटगन रेंज में मानसी रघुवंशी ने महिला जूनियर स्कीट स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि हमवतन यशस्वी राठौर ने रजत पदक जीता. मानसी फाइनल में 53 अंक बनाकर चैंपियन बनीं जबकि यशस्वी ने 52 अंक बनाकर कजाखस्तान की लिडिया बशारोवा (40) को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता में भाग ले रही अन्य भारतीय निशानेबाज अग्रिमा कंवर (15) फाइनल में छठे और अंतिम स्थान पर रहीं.

मानसी ने पांच दौर में कुल 106 अंक से दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई जबकि बशारोवा ने 112 अंक से क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया. यशस्वी 102 अंक से क्वालीफिकेशन में पांचवें स्थान पर रहीं और अग्रिमा ने भी 101 अंक से कट हासिल किया. इससे पहले ईशान सिंह लिब्रा (116), हरमेहर सिंह लाली (115) और ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया (110) ने क्रमश? पहले, तीसरे और पांचवें स्थान पर रहते हुए पुरुष जूनियर स्कीट के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया.

फाइनल में भारत के हरमेहर सिंह लाली ने 53 अंक से रजत पदक जीता जबकि ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया ने 43 अंक से कांस्य पदक प्राप्त किया. कजाखस्तान के आर्टयोम सेडेलनिकोव ने स्वर्ण पदक हासिल किया. ईशान फाइनल में 14 अंक से छठे स्थान पर रहे.

इस जोड़ी ने अतुल सिंह राजावत (107) के साथ मिलकर जूनियर पुरुष स्कीट टीम स्पर्धा में 338 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता. भारतीय टीम रजत पदक विजेता कजाखस्तान से चार अंक आगे रही. इससे पहले पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल सीनियर स्पर्धा के तीनों निशानेबाजों ने क्वालीफिकेशन दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को एक और टीम स्वर्ण पदक दिलाया. लेकिन रुद्रांक्ष पाटिल और अर्जुन बबूता व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक नहीं जीत सके और फाइनल में क्रमश? चौथे और पांचवें स्थान पर रहे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआवारा कुत्तों का मामला: उच्चतम न्यायालय 22 अगस्त को सुनाएगा निर्णय
Next Article नोरा फतेही जैसी दिखने के लिए पत्नी से जबरन कराता था घंटों व्यायाम, मुकदमा दर्ज
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.