Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»अदाणी समूह का संपत्ति पर रिटर्न 2024-25 में बढकर 16.5 प्रतिशत हुआ: गौतम अदाणी
Business

अदाणी समूह का संपत्ति पर रिटर्न 2024-25 में बढकर 16.5 प्रतिशत हुआ: गौतम अदाणी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अदाणी समूह का संपत्ति पर रिटर्न 2024-25 में बढकर 16.5 प्रतिशत हुआ: गौतम अदाणी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा है कि समूह की संपत्तियों पर रिटर्न (आरओए) वित्त वर्ष 2024-25 में बढकर 16.5 प्रतिशत हो गया है। इससे यह वैश्विक बुनियादी ढांचा क्षेत्र में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हो गया है। समूह की वार्षिक ‘शांतिलाल अदाणी व्याख्यान श्रृंखला’ में अदाणी ने इस प्रदर्शन का श्रेय अनुशासित विकास एवं कुशल पूंजी निवेश को दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह आंकड़ा दर्शाता है कि हमारी वृद्धि लाभदायक है, हमारी संपत्तियां उत्पादक हैं और हमारी पूंजी का प्रभावी इस्तेमाल हो रहा है।’’समूह का कर पूर्व शुद्ध आय अनुपात 2.6 गुना रहा। अदाणी ने कहा कि मजबूत आंतरिक नकदी प्रवाह से कंपनी को अपनी 100 अरब अमेरिकी डॉलर की पंचवर्षीय पूंजीगत व्यय योजना के एक बड़े हिस्से का स्वयं वित्तपोषण करने की उम्मीद है जिससे बाहरी बाजारों पर निर्भरता कम होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह उच्च आरओए नकदी उत्पन्न करने से कहीं अधिक है। यह ऋणदाताओं के साथ हमारे भरोसे को मजबूत करता है, निवेशकों के विश्वास को गहरा करता है और बही-खाते की अखंडता को बनाए रखते हुए साहसिक दांव लगाने की हमारी क्षमता को मजबूत करता है। यह वह अदृश्य ढांचा है जो हमारे द्वारा निर्मित हर चीज को सहारा देता है।’’ अदाणी ने 2032 तक भारत के बिजली क्षेत्र में 500 अरब अमेरिकी डॉलर के अवसर का हवाला देते हुए कहा कि समूह इस बाजार में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने वित्त नियंत्रण टावर और वैश्विक क्षमता केंद्र जैसी वित्तीय परिवर्तन पहल का भी उल्लेख किया। ‘शांतिलाल अदाणी व्याख्यान श्रृंखला’, शांतिलाल अदाणी को सर्मिपत एक आंतरिक वार्षिक कार्यक्रम है। यह वित्तीय रणनीति, शासन एवं नवाचार पर चर्चा करने के लिए समूह के वरिष्ठ वित्त और प्रौद्योगिकी दिग्गजों को एक साथ लाता है।
शांतिलाल अदाणी, उद्योगपति गौतम अदाणी के पिता हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपाकिस्तान पर भी बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा इंग्लैंड…
Next Article नक्सली ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, शव के पास पर्चा मिलने से बढ़ा तनाव
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Business

अमेजन इंडिया ने गुवाहाटी, कोलकाता में किया माल ढुलाई सेवाओं का विस्तार

March 13, 2026
Business

घरेलू बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 1240 अंक टूटा, निफ्टी 23300 के नीचे

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.