Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»‘अदालत को सलाम’: न्यायालय ने ठाणे में अवैध इमारतों को गिराने में हस्तक्षेप करने से किया इनकार
Country

‘अदालत को सलाम’: न्यायालय ने ठाणे में अवैध इमारतों को गिराने में हस्तक्षेप करने से किया इनकार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 18, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
‘अदालत को सलाम’: न्यायालय ने ठाणे में अवैध इमारतों को गिराने में हस्तक्षेप करने से किया इनकार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को ठाणे के हरित क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित 17 संरचनाओं को ध्वस्त करने के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया और बंबई उच्च न्यायालय के “साहसिक” रुख को रेखांकित किया. न्यायमूर्ति उज्ज्ल भुइयां और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने बंबई उच्च न्यायालय के इस स्पष्ट निष्कर्ष का हवाला दिया कि नगर निकायों की मिलीभगत से हो रहे अवैध निर्माण में अंडरवर्ल्ड शामिल है.

न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा, “अगला नंबर आपकी बंबई का है, वहां अतिक्रमण होगा. बस इतना ही करना बाकी है. कृपया अपने शहर के बारे में सोचें, नहीं तो हर जगह अतिक्रमण हो जाएगा. एक बार के लिये, बंबई उच्च न्यायालय ने बहुत ही साहसी कदम उठाया है और हम इसकी सराहना करते हैं.” उच्च न्यायालय की सराहना करते हुए पीठ ने कहा, “सही निर्णय लेने के लिए उच्च न्यायालय को बधाई. देखिए, आपने किसी तीसरे पक्ष की भूमि पर अतिक्रमण किया और बिना किसी मंजूरी के संपत्ति का निर्माण किया. यहां कानून का कोई राज नहीं है और कृपया देखें, ये लोग अंडरवर्ल्ड से जुड़े हुए हैं.” यह जानने पर कि याचिकाकर्ता एक घर खरीदार है, पीठ ने कहा कि एक नेक इंसान को सामने रखना एक “अच्छी रणनीति” थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने इस तथ्य को दर्ज किया था कि “पॉश इलाके में इस तरह के विशाल निर्माण” के पीछे अंडरवर्ल्ड का हाथ था.

न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा, “यह चौंकाने वाली बात है कि कुछ लोगों में इस अदालत में आने की हिम्मत है. एक बार फिर, उच्च न्यायालय जागा है और उसने कानून का शासन स्थापित करने की कोशिश की है. आपने बिना किसी मंजूरी के कितनी इमारतें बनाई हैं? कृपया जाइए, जब तक आप इन बेईमान बिल्डरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे, यह सिलसिला जारी रहेगा – लोग आपके कंधों का इस्तेमाल करके गोरिल्ला युद्ध करते रहेंगे, यह बंद होना चाहिए.” पीठ ने कहा कि निर्माण कार्य नियोजन प्राधिकरण की अनुमति के बिना किया गया और वह भी किसी तीसरे पक्ष की जमीन हड़प कर किया गया.

न्यायमूर्ति भुइयां ने कहा कि अवैध निर्माण की बात प्रकाश में नहीं आती यदि एक निर्दोष महिला यह दावा करते हुए सामने नहीं आती कि उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है और उस पर इमारतें खड़ी कर दी गई हैं. शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता दानिश जहीर सिद्दीकी, जिन्होंने 12 जून के उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है, से कहा कि वे पुर्निवचार के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करें. सिद्दीकी ने दावा किया कि 17 इमारतों में से आठ को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे कम से कम 400 परिवार बेघर हो गए.

उन्होंने दावा किया कि वे 17 इमारतों में से एक में फ्लैट के खरीददारों में से एक हैं और उन्होंने तर्क दिया कि उच्च न्यायालय ने एक “पूर्णाधिकार” निर्देश जारी किया है, जिसके तहत ठाणे नगर निगम को किसी भी अन्य आदेश की प्रतीक्षा किए बिना ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करने का अधिकार दिया गया है. हालांकि, शीर्ष अदालत ने कहा, “हम इस पर कोई राय व्यक्त नहीं कर रहे हैं. कुछ समय तक मामले की सुनवाई के बाद, वरिष्ठ अधिवक्ता ने उच्च न्यायालय का रुख करने की स्वतंत्रता के साथ याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी है.” उच्च न्यायालय ने 12 जून को कहा कि किसी भी अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त करना होगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपत्नी के साथ यौन संबंध बनाने की लोगों को पेशकश करने के आरोपी व्यक्ति को नहीं मिली जमानत
Next Article राहुल गांधी हमेशा सांप्रदायिक तत्वों को बचाना चाहते हैं: हिमंत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.