Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»अदालत ने प्रधानमंत्री पर ‘अभद्र टिप्पणी’ के मामले में राहुल, तेजस्वी और सहनी को तलब किया
Country

अदालत ने प्रधानमंत्री पर ‘अभद्र टिप्पणी’ के मामले में राहुल, तेजस्वी और सहनी को तलब किया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अदालत ने प्रधानमंत्री पर ‘अभद्र टिप्पणी’ के मामले में राहुल, तेजस्वी और सहनी को तलब किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

शेखपुरा. बिहार के शेखपुरा जिले की एक अदालत ने कांग्रेस की अगस्त में हुई ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से ‘अभद्र भाषा’ का इस्तेमाल करने के मामले में सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी को तलब किया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) विभा रानी ने यह आदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता हीरालाल सिंह द्वारा चार सितंबर को दायर एक शिकायत पर सुनवाई करते हुए दिया.

अभियोजक के वकील गोपाल कुमार बर्नवाल ने बताया कि अदालत ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद मामले की जांच की और तीनों नेताओं को समन जारी किया. सीजेएम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को 26 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है. शिकायत में 100 अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपित किया गया है.

उल्लेखनीय है कि अगस्त में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान दरभंगा के बाहरी इलाके में एक स्थानीय कांग्रेस नेता द्वारा लगाए गए मंच से एक व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ था. हालांकि, कार्यक्रम के आयोजक ने दावा किया था कि उस समय वहां पार्टी का कोई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद नहीं था. इस घटना के बाद दरभंगा निवासी 25 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन इस मामले को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यरोप का दौर शुरू हो गया था. भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया था और पार्टी मुख्यालय पर कांग्रेस समर्थकों के साथ झड़प भी हुई थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleयूक्रेन को टॉमहॉक क्रूज मिसाइल की आपूर्ति सभी के लिए विनाशकारी: मेदवेदेव
Next Article लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह, मुख्यमंत्री साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.