राष्ट्रवाणी: इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड लावा आज 21 सितंबर को अपना नया किफायती 5G स्मार्टफोन Lava Virat Curve लॉन्च कर रहा है। …और पढ़ें 6,000mAh बैटरी वाला किफायती 5G फोन आज होगा लॉन्च, बैक पैनल पर मिनी डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड लावा आज यानी 21 सितंबर को भारत में अपना एक और नया किफायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है जिसे कंपनी Lava Virat Curve के नाम से पेश कर सकती है। कंपनी का ये फोन Virat सीरीज का नया मॉडल हो सकता है। लॉन्च से पहले ही कंपनी डिवाइस के डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है।

खास बात यह है कि डिवाइस में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ बैक पैनल पर एक छोटा सेकेंडरी डिस्प्ले भी देखने को मिलने वाला है। लावा का ये नया Virat Curve आज 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी पहले ही जारी कर दी है।

लॉन्च के बाद डिवाइस की सेल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। स्मार्टफोन को Heritage Indigo और Makrana Ivory कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकेगा। सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो फोन के फ्रंट और रियर दोनों तरफ कर्व्ड पैनल मिल सकता है।

पीछे की तरफ वीगन लेदर फिनिश मिल सकती है। डिवाइस के ऊपरी बाएं हिस्से में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। इसी कैमरा सेक्शन में डुअल कैमरा और LED फ्लैश के साथ एक Mini Display मिलने वाली है।

इस नए छोटे डिस्प्ले में टाइम, बैटरी परसेंट, नोटिफिकेशन, वॉल्यूम लेवल, इमोजी और कस्टम मैसेज जैसी डिटेल्स दिखाई देंगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.67 इंच की 3D Curved AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। स्क्रीन Full-HD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर कर सकती है।

इसमें 100 परसेंट DCI-P3 कलर गैमट और 93 परसेंट स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो भी मिलने वाला है। परफॉर्मेंस के लिए इस नए डिवाइस में MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल सकता है। इसके साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल सकती है।

डिवाइस में 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो Lava Virat Curve में 50MP Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जो f/1.8 अपर्चर और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। फोन के कैमरा से आप 2K रिजॉल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version