Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»अफगानिस्तान बाहरी आक्रमण सहन नहीं करेगा: मुत्तकी
Country

अफगानिस्तान बाहरी आक्रमण सहन नहीं करेगा: मुत्तकी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 12, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अफगानिस्तान बाहरी आक्रमण सहन नहीं करेगा: मुत्तकी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष का अफगानिस्तान शांतिपूर्ण समाधान चाहता है, लेकिन यदि प्रयास सफल नहीं होते हैं तो उसके पास अन्य विकल्प भी हैं. उन्होंने कहा कि उनका देश किसी भी ”बाहरी आक्रमण” का सामना करने के लिए पूरी तरह एकजुट है. बृहस्पतिवार को काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से संघर्ष शुरू हो गया है.

भारत की छह दिवसीय यात्रा पर आये मुत्तकी ने कहा कि कुल मिलाकर स्थिति नियंत्रण में है और उनका देश अपनी संप्रभुता का किसी भी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेगा. पाकिस्तानी कार्रवाई के जवाब में अफगान बलों ने शनिवार रात दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीमा पर कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला किया, जिससे व्यापक संघर्ष की आशंका पैदा हो गई. तालिबान के एक प्रवक्ता ने काबुल में कहा कि अफगान बलों ने कई पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया है और संघर्ष में 58 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई.

मुत्तकी ने नयी दिल्ली से पाकिस्तान को दिये स्पष्ट संदेश में कहा, ”अफगानिस्तान इस्लामी अमीरात की नीति सभी समस्याओं को बातचीत के माध्यम से हल करने की है. हम कोई तनाव नहीं चाहते हैं और यदि वे ऐसा नहीं चाहते हैं, तो अफगानिस्तान के पास अन्य विकल्प हैं.” उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान को पाकिस्तान के लोगों और नेताओं से कोई समस्या नहीं है, हालांकि उस देश में कुछ तत्व माहौल को ”खराब” करने की कोशिश कर रहे हैं.

पाकिस्तान तालिबान शासन पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकवादियों को शरण देने का आरोप लगाता रहा है तथा देश के अंदर हुए कई हमलों के लिए इस समूह को जिम्मेदार ठहराता रहा है. अफगानिस्तान ने इन आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने कहा, ”हमें पाकिस्तानी लोगों और नेताओं से कोई समस्या नहीं है. पाकिस्तान में कुछ विशिष्ट तत्व हैं जो स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.” उन्होंने कहा, ”अफगानिस्तान अपने क्षेत्र और हवाई क्षेत्र की सुरक्षा बनाये रखेगा. उल्लंघन हुए हैं और हमने उनका तुरंत जवाब दिया है. रात में जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें हमने अपने उद्देश्य हासिल कर लिए.” मुत्तकी ने कहा कि अफगानिस्तान में अपने क्षेत्र और हवाई क्षेत्र की रक्षा करने की क्षमता है. उन्होंने कहा कि काबुल बातचीत और समझ के माध्यम से सभी मुद्दों को शांतिपूर्ण ढंग से हल करना चाहता है.

उन्होंने कहा, ”यदि कुछ लोग इस प्रकरण को सुलझाना नहीं चाहते हैं, तो अफगानिस्तान में अपने क्षेत्र और हवाई क्षेत्र की रक्षा करने की क्षमता है. अफगानिस्तान के लोग और सेनाएं देश की रक्षा के लिए एकजुट हैं.” उन्होंने कहा, ”अफगानिस्तान की एक और बड़ी विशेषता यह है कि भले ही हमारे बीच आंतरिक मतभेद हों, लेकिन जब बाहरी हस्तक्षेप का मुद्दा उठता है, तो सभी अफगानी लोग, सरकार और मौलवी एकजुट होकर इसका सामना करते हैं और देश की रक्षा करते हैं.” मुत्तकी ने कहा, ”भविष्य में भी हमारे लोग और सरकार एकजुट होकर देश की रक्षा करेंगे.” अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि कतर और सऊदी अरब समेत कई मित्र देशों ने काबुल से संपर्क किया है और कहा है कि संघर्ष बंद होना चाहिए.

उन्होंने कहा, ”हमारी तरफ से हमने लड़ाई रोक दी है और स्थिति नियंत्रण में है. हम अच्छे संबंध चाहते हैं. बातचीत के हमारे दरवाजे खुले हैं. हम अफगानिस्तान में शांति लाए हैं. हम पूरे क्षेत्र में शांति चाहते हैं.” मुत्तकी ने अफगानिस्तान के हालिया इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि देश बाहरी ताकतों को हराने के लिए दृ­ढ़ है. उन्होंने कहा, ”हमारी नीति सभी देशों के साथ अच्छे संबंध रखने की है. अफगानिस्तान में 40 साल से ज्यादा समय तक लड़ाई चली. सोवियत संघ आया और हार गया.” उन्होंने कहा, ”अमेरिका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के साथ 50 से अधिक देशों के सैनिक आए और 20 वर्षों तक लड़ाई चली और अब अफगानिस्तान स्वतंत्र है और अपने पैरों पर खड़ा है.” उन्होंने कहा, ”अफगानिस्तान में चार साल से कोई बुरी घटना नहीं हुई है. पूर्व से पश्चिम और उत्तर से पश्चिम तक, लोग एकजुट हैं और इस्लामिक अमीरात के साथ खड़े हैं.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपाकिस्तान ने सीमा पर 19 अफगान सुरक्षा चौकियों पर किया कब्जा
Next Article 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, कलेक्टरों को धान खरीदी की तैयारियां करने के निर्देश
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.