इस्लामाबाद. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका देश दुलर्भ खनिजों और हाइड्रोकार्बन सहित आर्थिक सहयोग के नए क्षेत्रों की संभावनाओं को तलाशने को उत्सुक है.
रुबियो का यह बधाई संदेश ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान और अमेरिका के संबंधों में कई वर्षों तक तनाव रहने के बाद सुधार हुआ है.

अमेरिकी विदेश मंत्री ने एक बयान में कहा, ” हम दुर्लभ खनिजों और हाइड्रोकार्बन सहित आर्थिक सहयोग की नयी संभावनाओं की तलाश करने और गतिशील व्यापारिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए तत्पर हैं, जो अमेरिकियों और पाकिस्तानियों के लिए समृद्ध भविष्य को सुदृढ़ करेगा.” उन्होंने कहा, ”अमेरिका आतंकवाद-रोधी उपायों और व्यापार के क्षेत्र में पाकिस्तान की भागीदारी की गहराई से सराहना करता है.” रूबियो द्वारा पाकिस्तान की यह सराहना ऐसे समय की गई है जब पिछले हफ्ते ही पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने गत दो महीने में अमेरिका की दूसरी यात्रा की है. मुनीर ने अपने अमेरिका प्रवास के दौरान वहां के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के साथ उच्च स्तरीय बातचीत की थी.

इससे पहले, पाकिस्तान और अमेरिका ने शुल्क पर मतभेदों को सुलझाया था. अमेरिका ने पाकिस्तानी वस्तुओं पर 19 प्रतिशत शुल्क लगाने का फैसला किया है. इस सप्ताह, दोनों पक्षों ने इस्लामाबाद में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए वार्ता की. वार्ता के दौरान दोनों पक्ष बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए), आईएसआईएस-खोरासन और तालिबान सहित प्रमुख आतंकवादी समूहों से निपटने के लिए द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version