Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

मुख्यमंत्री साय ने जीएसटी सुधार को नया आर्थिक युग शुरू करने वाला बताया

September 13, 2025

ग्लेशियरों के टूटने से निचले क्षेत्रों में बाढ़ का अधिक खतरा, भू-वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

September 13, 2025

रायपुर में वायरल न्यूड पार्टी पोस्टर ने खड़े किए सवाल, पुलिस और प्रशासन सतर्क

September 13, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»अमेरिका के दुनिया में शीर्ष संबंधों वाले देशों में शामिल है भारत: अमेरिकी विदेशी मंत्री रुबियो
International

अमेरिका के दुनिया में शीर्ष संबंधों वाले देशों में शामिल है भारत: अमेरिकी विदेशी मंत्री रुबियो

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अमेरिका के दुनिया में शीर्ष संबंधों वाले देशों में शामिल है भारत: अमेरिकी विदेशी मंत्री रुबियो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बृहस्पतिवार को कहा कि आज भारत अमेरिका के दुनिया में शीर्ष संबंधों वाले देशों में से एक है और अमेरिका भारत के साथ इस संबंध में “असाधारण बदलाव” के दौर से गुजर रहा है. रुबियो ने सीनेट की विदेश संबंध समिति के समक्ष भारत में अमेरिका के नामित राजदूत र्सिजयो गोर के नाम की पुष्टि के लिए सुनवाई के दौरान उनका परिचय दिया.

रुबियो ने कहा कि वह गोर को काफी लंबे समय से जानते हैं और उन्हें जिस देश के लिए नामित किया गया है ”मैं कहूंगा कि वह आज अमेरिका के दुनिया में शीर्ष संबंधों वाले देशों में से एक है.” पिछले महीने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह राष्ट्रपति कार्यालय के कार्मिक निदेशक गोर को भारत में अगला अमेरिकी राजदूत तथा दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत नियुक्त कर रहे हैं. नियुक्ति की पुष्टि होने पर गोर (38) भारत में सबसे कम उम्र के अमेरिकी राजदूत होंगे.

रुबियो ने कहा कि 21वीं सदी में “कहानी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में लिखी जाएगी. वास्तव में, यह इतना महत्वपूर्ण है कि हमने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की कॉम्बेटैंट कमान का नाम बदल दिया है. भारत इसके केंद्र में है.” उन्होंने कहा, “हम भारत के साथ अपने संबंधों में एक असाधारण बदलाव के दौर से गुज.र रहे हैं. हमारे सामने कुछ बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे आ रहे हैं जिन पर हमें उनके साथ मिलकर काम करना होगा. हमें उन पर भी काम करना होगा, जो यूक्रेन में, साथ ही इस क्षेत्र में हो रही घटनाओं को भी प्रभावित करते हैं.” रुबियो ने राजदूत पद के लिए गोर के चयन को बिल्कुल उपयुक्त बताते हुए कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि इस पद पर अमेरिका का प्रतिनिधित्व किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जाए, जिसे अमेरिका के राष्ट्रपति का विश्वास प्राप्त हो, जो उनका करीबी हो.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपूर्व सीएम को नगर निगम ने भेजा संपत्ति कर का नोटिस, भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना
Next Article फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की प्रतिक्रिया: सच को बयां करती है
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

Congo Boat Accidents: अफ्रीकी देश कांगो में दो नाव दुर्घटनाएं, 193 यात्रियों की मौत; 200 से अधिक लोग बचाए गए

September 13, 2025
International

चीन का नया विमानवाहक पोत पहली बार ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरा

September 12, 2025
International

ट्रंप के टैरिफ से भारत को नुकसान हो रहा है, नौकरियां खत्म हो रही हैं: थरूर

September 12, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

Most Popular

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Our Picks

मुख्यमंत्री साय ने जीएसटी सुधार को नया आर्थिक युग शुरू करने वाला बताया

September 13, 2025

ग्लेशियरों के टूटने से निचले क्षेत्रों में बाढ़ का अधिक खतरा, भू-वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

September 13, 2025

रायपुर में वायरल न्यूड पार्टी पोस्टर ने खड़े किए सवाल, पुलिस और प्रशासन सतर्क

September 13, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2025 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.