Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»अमेरिका को दुनियाभर से प्रतिभाएं लानी होंगी: एच-1बी वीजा पर ट्रंप ने कहा
International

अमेरिका को दुनियाभर से प्रतिभाएं लानी होंगी: एच-1बी वीजा पर ट्रंप ने कहा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अमेरिका को दुनियाभर से प्रतिभाएं लानी होंगी: एच-1बी वीजा पर ट्रंप ने कहा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

न्यूयॉर्क. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एच-1बी वीजा कार्यक्रम का बचाव करते हुए नजर आए और उन्होंने कहा कि अमेरिका को दुनिया भर से प्रतिभाओं को लाना होगा क्योंकि देश में ”कुछ खास प्रतिभाएं” नहीं हैं. ट्रंप ने फॉक्स न्यूज पर लॉरा इंग्राहम के साथ साक्षात्कार में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही.

उनसे पूछा गया था कि क्या एच-1बी वीजा का मुद्दा उनके प्रशासन के लिए एक बड़ी प्राथमिकता नहीं होगा. साक्षात्कारकर्ता ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अमेरिकी कामगारों का वेतन बढ.ाना चाहता है, तो देश में लाखों विदेशी कामगारों को नहीं आने दिया जा सकता.
जवाब में ट्रंप ने कहा, ”मैं सहमत हूं, लेकिन आपको प्रतिभाओं को भी लाना होगा.” जब इंग्राहम ने कहा कि ”हमारे पास बहुत प्रतिभाएं हैं”, तो ट्रंप ने कहा, ”नहीं, आपके पास नहीं हैं. आपके पास कुछ खास प्रतिभाएं नहीं हैं. और लोगों को सीखना होगा.” राष्ट्रपति ने कहा, ”आप लोगों को बेरोजगारी की कतार से हटाकर यह नहीं कह सकते कि ‘मैं तुम्हें किसी कारखाने में लगा दूंगा, हम मिसाइल बनाएंगे’.”

उन्होंने कहा, ”जॉर्जिया में, उन्होंने अवैध प्रवासियों को खोजने के लिए छापे मारे. वहां दक्षिण कोरिया के लोग थे जिन्होंने जिंदगी भर बैटरी बनाईं. आप जानते हैं, बैटरी बनाना बहुत जटिल है. यह कोई आसान काम नहीं है, और बहुत खतरनाक भी है. बहुत सारे विस्फोट, बहुत सारी समस्याएं.” ट्रंप ने कहा, ”उनके पास शुरुआती दौर में बैटरी बनाने और लोगों को यह काम सिखाने के लिए लगभग 500-600 लोग थे. खैर, वे चाहते थे कि वे देश से बाहर निकल जाएं.” उन्होंने कहा कि लेकिन ”आपको जरूरत पड़ेगी… मेरा मतलब है, मैं जानता हूं कि आप और मैं इस पर असहमत हैं.”

उन्होंने कहा, ”आप यूं ही नहीं कह सकते कि कोई देश आ रहा है, एक प्लांट बनाने के लिए 10 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने जा रहा है और उन लोगों को बेरोजगारी की कतार से हटाने जा रहा है जिन्होंने पांच साल से काम नहीं किया है, और वे मिसाइलें बनाना शुरू करने जा रहे हैं. यह इस तरह से काम नहीं करता.” ट्रम्प प्रशासन ने एच-1बी वीजा कार्यक्रम में दुरुपयोग की जांच के लिए व्यापक कार्रवाई शुरू की है. इस कार्यक्रम का उपयोग कंपनियां, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी कंपनियां, अमेरिका में विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए करती हैं.

भारतीय पेशेवर, जिनमें प्रौद्योगिकी कर्मचारी और चिकित्सक शामिल हैं, एच-1बी वीजा धारकों के सबसे बड़े समूह में शामिल हैं.
इस वर्ष सितंबर में, ट्रंप ने एच-1बी गैर-आप्रवासी वीजा कार्यक्रम में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण प्रारंभिक कदम के रूप में ”कुछ गैर-आप्रवासी श्रमिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध” शीर्षक से एक घोषणा की थी.

इस घोषणा के तहत, 21 सितंबर, 2025 के बाद दायर की गई कुछ एच-1बी याचिकाओं के साथ पात्रता की शर्त के रूप में एक लाख डॉलर का अतिरिक्त भुगतान होना आवश्यक है. पिछले सप्ताह, ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा के दुरुपयोग की लगभग 175 जांच शुरू कीं, जिनमें कम वेतन, ऐसे कार्यस्थल जो मौजूद नहीं थे और कर्मचारियों की ‘बेंचिंग’ की प्रथा जैसी खामियां शामिल हैं. अमेरिका के श्रम विभाग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ”अमेरिकी नौकरियों की रक्षा के हमारे मिशन के तहत, हमने 175 जांचें शुरू की हैं.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा, परियोजना क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित
Next Article नवा रायपुर से चीन तक, छत्तीसगढ़ में खुला लॉजिस्टिक्स का वैश्विक द्वार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.