Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»अमेरिका में ‘बिना दस्तावेजों’ के रह रहीं 73 वर्षीय सिख महिला को 33 साल बाद पंजाब वापस भेजा गया
International

अमेरिका में ‘बिना दस्तावेजों’ के रह रहीं 73 वर्षीय सिख महिला को 33 साल बाद पंजाब वापस भेजा गया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अमेरिका में ‘बिना दस्तावेजों’ के रह रहीं 73 वर्षीय सिख महिला को 33 साल बाद पंजाब वापस भेजा गया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चंडीग­ढ़. अमेरिका में ”बिना दस्तावेजों” के 30 से अधिक वर्षों से रह रहीं 73-वर्षीय एक सिख महिला को इस सप्ताह के शुरू में कैलिफोर्निया में आव्रजन अधिकारियों ने हिरासत में लिया और भारत भेज दिया, उन्हें अपने रिश्तेदारों को अलविदा कहने का भी मौका नहीं दिया गया. महिला के वकील ने यह जानकारी दी.

बुधवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में वकील दीपक अहलूवालिया ने कहा, ”बीबी जी (हरजीत कौर) पंजाब वापस आ रही हैं. वह पहले ही भारत पहुंच चुकी हैं.” कैलिफोर्निया में आव्रजन अधिकारियों ने नियमित जांच के बाद कौर को हिरासत में ले लिया, जिससे उनके परिवार और समुदाय के सदस्यों में रोष फैल गया.

समाचार पोर्टल ‘बर्कलेसाइड’ की एक रिपोर्ट में पहले बताया गया था कि 30 से अधिक वर्षों से उत्तरी कैलिफोर्निया के ईस्ट-बे में रहने वालीं कौर को आव्रजन एवं सीमा प्रवर्तन (आईसीई) के अधिकारियों ने एक नियमित जांच के दौरान हिरासत में लिया. कौर की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर उनके परिवार और समुदाय के सैकड़ों सदस्यों ने विरोध-प्रदर्शन किया. अहलूवालिया ने कहा कि आव्रजन अधिकारी कौर को बेकर्सफील्ड के एक हिरासत केंद्र में ले गये. पोस्ट में, अहलूवालिया ने दावा किया कि कौर को बेकर्सफील्ड से लॉस एंजिलिस ले जाया गया, जहां से उन्हें जॉर्जिया और उसके बाद नयी दिल्ली के लिए उड़ान में बिठाया गया.

उन्होंने यह भी दावा किया कि कौर के परिवार के सदस्यों ने अधिकारियों से आग्रह किया कि उन्हें वापस भेजे जाने से पहले अपने रिश्तेदारों को अलविदा कहने का मौका दिया जाए, लेकिन अनुमति नहीं दी गई. अहलूवालिया ने कहा, ”हम कौर के लिए सोमवार की उड़ान के लिए टिकट पाने में सफल रहे, लेकिन शनिवार को तड़के लगभग दो बजे, वे उन्हें बेकर्सफील्ड से हथकड़ी लगाकर लॉस एंजिलिस ले गए, और वकील को सूचित किए बिना या कोई पूर्व सूचना दिए बिना उन्हें जॉर्जिया की उड़ान में बिठा दिया.” उन्होंने बताया कि जॉर्जिया में कौर को बंदियों के एक हिारासत केंद्र में रखा गया था.

अहलूवालिया ने कहा, ”कौर को लगभग 60-70 घंटों तक बिस्तर भी नहीं दिया गया और उन्हें जमीन पर कंबल ओ­ढ़कर सोने को मजबूर किया गया. वह उठ भी नहीं पा रही थीं, क्योंकि उनके दोनों घुटनों की सर्जरी हुई थी. उन्हें पूरे समय नहाने की भी अनुमति नहीं दी गई. जॉर्जिया से आर्मेनिया के बाद वह एक आईसीई चार्टर्ड विमान से दिल्ली आईं.” वकील ने कहा, ”शुक्र है कि कौर को पहले की तरह हथकड़ी नहीं लगाई गई. एक अधिकारी उन्हें हथकड़ी लगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन दूसरे ने उनकी उम्र को देखते हुए ऐसा नहीं करने को कहा.”

‘एबीसी7न्यूज’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, कौर कथित तौर पर बिना किसी दस्तावेज के रह रही थीं. वह 1992 में दो बेटों के साथ अमेरिका पहुंचीं. वर्ष 2012 में उनके शरण के आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया था, लेकिन तब से वह 13 वर्षों से भी अधिक समय तक हर छह महीने में सैन फ्रांसिस्को स्थित आईसीई को ”निष्ठापूर्वक रिपोर्ट” करती रहीं. ‘बर्कलेसाइड’ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ”आईसीई ने कौर को आश्वासन दिया था कि जब तक उनके यात्रा दस्तावेज प्राप्त नहीं हो जाते, तब तक वह ‘वर्क परमिट’ के साथ निगरानी में अमेरिका में रह सकती हैं.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ के नए CS होंगे विकास शील: 30 सितंबर को अमिताभ जैन होंगे सेवानिवृत्त, आदेश हुआ जारी
Next Article कर्ज धोखाधड़ी मामला : कुवैत के बैंक ने केरल की 13 नर्स के खिलाफ मामले दर्ज कराए
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.