Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»अमेरिका में पहली बार किसी व्यक्ति की ‘बर्ड फ्लू’ के एक दुर्लभ प्रकार से मौत होने की आशंका
International

अमेरिका में पहली बार किसी व्यक्ति की ‘बर्ड फ्लू’ के एक दुर्लभ प्रकार से मौत होने की आशंका

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अमेरिका में पहली बार किसी व्यक्ति की ‘बर्ड फ्लू’ के एक दुर्लभ प्रकार से मौत होने की आशंका
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

वाशिंगटन: अमेरिका के वाशिंगटन राज्य में एक व्यक्ति के पहली बार ‘बर्ड फ्लू’ के एक दुर्लभ प्रकार से मरने की आशंका जताई जा रही है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने हालांकि कहा है कि इससे लोगों को अधिक खतरा नहीं है। वाशिंगटन के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि मरने वाला व्यक्ति एक बुजुर्ग था जिसे पहले से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं थीं और एच5एन5 (बर्ड फ्लू) वायरस से संक्रमित होने के कारण उसका इलाज चल रहा था।

बयान में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि वह वायरस के इस प्रकार से संक्रमित होने वाला पहला इंसान था। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सिएटल से लगभग 125 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में ग्रेज हार्बर काउंटी के रहने वाले इस व्यक्ति के घर के पीछे पालतू मुर्गियों का झुंड रहता था जो जंगली पक्षियों के संपर्क में आ गया था।

स्वास्थ्य अधिकारियों के बयान में कहा गया है, ‘‘लोगों के लिए खतरा कम है। जांच में किसी और व्यक्ति को ‘एवियन इन्फ्लूएंजा’ से संक्रमित नहीं पाया गया है।’’ अधिकारियों ने कहा कि वे संक्रमित व्यक्ति के करीबी संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखेंगे, लेकिन अन्य लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने का कोई सबूत नहीं है।

इस महीने की शुरूआत में ‘रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र’ ने संक्रमण के बारे में एक बयान जारी करके कहा था कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है जिससे पता चले कि इस मामले की वजह से जन स्वास्थ्य के लिए खतरा बढ़ गया है। एच5एन5 को मनुष्यों के लिए एच5एन1 से अधिक बड़ा खतरा नहीं माना जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleओड़गी दौरे पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सड़क-पुलिया निर्माण का आकस्मिक मूल्यांकन
Next Article Durg News : मां और सौतेले पिता ने की थी बेटे की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
International

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026
International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.