Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»अमेरिका ने भारत को ‘एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल’, ‘जेवलिन मिसाइल सिस्टम’ की बिक्री को मंजूरी दी
International

अमेरिका ने भारत को ‘एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल’, ‘जेवलिन मिसाइल सिस्टम’ की बिक्री को मंजूरी दी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 20, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अमेरिका ने भारत को ‘एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल’, ‘जेवलिन मिसाइल सिस्टम’ की बिक्री को मंजूरी दी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

न्यूयॉर्क: अमेरिका ने भारत के लिए ‘एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल’, ‘जेवलिन मिसाइल सिस्टम’ और संबंधित उपकरणों की कुल नौ करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की बिक्री को मंजूरी दे दी है। अमेरिका ने भारत को ंिहद-प्रशांत और दक्षिण एशिया क्षेत्रों में राजनीतिक स्थिरता एवं शांति के लिए एक ‘‘महत्वपूर्ण शक्ति’’ बताया है।

अमेरिका ने यह भी कहा कि इस बिक्री से एक ‘‘प्रमुख रक्षा साझेदार’’ की सुरक्षा मजबूत होगी। रक्षा सहयोग एजेंसी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि विदेश मंत्रालय ने भारत को अनुमानित लागत चार करोड़ 71 लाख अमेरिकी डॉलर पर ‘एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल’ और संबंधित उपकरणों की और अनुमानित लागत चार करोड़ 57 लाख अमेरिकी डॉलर पर ‘जैवलिन मिसाइल सिस्टम’ एवं संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री को मंजूरी देने का निर्णय लिया है।

रक्षा सहयोग एजेंसी ने संसद को बिक्री की जानकारी देते हुए आवश्यक प्रमाणीकरण प्रदान किया। एजेंसी ने कहा, ‘‘यह प्रस्तावित बिक्री अमेरिका-भारतीय सामरिक संबंधों को मजबूत करने और एक ऐसे प्रमुख रक्षा साझेदार की सुरक्षा में सुधार करने में मदद करके अमेरिका की विदेश नीति एवं राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों का समर्थन करेगी जो ंिहद-प्रशांत एवं दक्षिण एशिया क्षेत्रों में राजनीतिक स्थिरता, शांति और आर्थिक प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति बना हुआ है।’’

उसने कहा कि भारत सरकार ने 216 एम982ए1 एक्सकैलिबर सामरिक प्रक्षेपास्त्र खरीदने का अनुरोध किया है। एजेंसी ने बताया कि सहायक वस्तुएं, ‘इम्प्रूव्ड प्लेटफॉर्म इंटीग्रेशन किट’ (आईपीआईके) के साथ ‘पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक फायर कंट्रोल सिस्टम’ (पीईएफसीएस), अमेरिकी सरकार की तकनीकी सहायता, तकनीकी डेटा, मरम्मत एवं वापसी सेवाएं और रसद एवं कार्यक्रम सहायता के अन्य संबंधित तत्वों समेत गैर-एमडीई (प्रमुख रक्षा उपकरण) वस्तुओं की बिक्री भी इसमें शामिल होगी।

एजेंसी ने ‘एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल’ की बिक्री पर कहा, ‘‘प्रस्तावित बिक्री के बाद सटीक क्षमता वाले उपकरणों की उपलब्धता से वर्तमान और भविष्य के खतरों से निपटने की भारत की क्षमता में सुधार होगा जिससे उसकी ब्रिगेड की हमले की सटीकता बढ़ेगी।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘प्रस्तावित बिक्री से वर्तमान और भविष्य के खतरों से निपटने की भारत की क्षमता में सुधार होगा, उसकी घरेलू रक्षा मजबूत होगी और क्षेत्रीय खतरों को रोका जा सकेगा।’’

एजेंसी ने कहा कि भारत को ‘‘इन वस्तुओं और सेवाओं को अपने सशस्त्र बलों में शामिल करने में कोई कठिनाई नहीं होगी’’ और इन उपकरणों एवं सहायता की प्रस्तावित बिक्री से क्षेत्र में बुनियादी सैन्य संतुलन में कोई बदलाव नहीं आएगा। एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स के लिए मुख्य ठेकेदार वर्जीनिया के अर्लिंग्टन स्थित आरटीएक्स कॉर्पोरेशन होगा। बयान में कहा गया है कि जैवलिन मिसाइल सिस्टम के लिए मुख्य ठेकेदार ‘आरटीएक्स कॉर्पोरेशन/लॉकहीड मार्टिन जैवलिन ज्वाइंट वेंचर’(जेजेवी) होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleCG News : 8 ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें लिस्ट…
Next Article स्वास्थ्य सेवाओं में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग: दो ऐतिहासिक उपलब्धियाँ दर्ज
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.