Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»अमेरिकी शुल्क का शेयर बाजार पर असर नहीं; सेंसेक्स, 79 अंक चढ़ा, निफ्टी भी बढ़त में
Business

अमेरिकी शुल्क का शेयर बाजार पर असर नहीं; सेंसेक्स, 79 अंक चढ़ा, निफ्टी भी बढ़त में

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 7, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अमेरिकी शुल्क का शेयर बाजार पर असर नहीं; सेंसेक्स, 79 अंक चढ़ा, निफ्टी भी बढ़त में
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली से तेजी लौटी और बीएसई सेंसक्स 79 अंक के लाभ में रहा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत से निर्यात होने वाले सामान पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा के बाद भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. .

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से लगभग 926 अंक चढ़ा. यह अंत में 79.27 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,623.26 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स कारोबार के दौरान ज्यादातर समय नुकसान में रहा और एक समय निचले स्तर 79,811.29 अंक तक आ गया. हालांकि, कारोबार समाप्त होने से पहले लिवाली से नुकसान की भरपाई हुई और एक समय यह 80,737.55 अंक पर पहुंच गया था.

पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 21.95 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,596.15 अंक पर बंद हुआ.
अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क के अलावा रूस से कच्चे तेल के आयात को लेकर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की है. यानी कुल मिलाकर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की गयी है. इससे कपड़ा, समुद्री उत्पाद और चमड़ा निर्यात जैसे क्षेत्रों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है. भारत ने इस कदम की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘अनुचित और अविवेकपूर्ण’ बताया है.
भारत के साथ-साथ ब्राजील पर सबसे अधिक 50 प्रतिशत अमेरिकी शुल्क लगेगा. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इटर्नल, एक्सिस बैंक, मारुति, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर बढ़त में रहे. हालांकि, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों की साप्ताहिक समाप्ति के दिन उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजार ने दिन के निचले स्तर से उबरते हुए बढ़त के साथ बंद हुए. हालांकि, भारत पर अमेरिकी शुल्क में भारी बढ़ोतरी के बाद व्यापक बिकवाली ने शुरुआती कारोबार को धीमा किया, लेकिन कारोबार के अंत में ट्रंप, रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति वार्ता की खबरों से व्यापार पर अमेरिका के नरम रुख की उम्मीदें बढ़ गईं.” नायर ने कहा, ”इस नई उम्मीद से वाहन, औषधि, धातु और ऊर्जा क्षेत्रों में मजबूत वापसी हुई और बाजार को अपनी गति वापस पाने में मदद मिली.” मझोली कंपनियों से जुड़ा बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.30 प्रतिशत चढ़ा, जबकि छोटी कंपनियों का स्मॉलकैप सूचकांक 0.18 प्रतिशत टूटा. बीएसई के 2,193 शेयरों में गिरावट रही जबकि 1,844 बढ़त में रहे. वहीं 154 के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ.

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे.
यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था. अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,999.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.72 प्रतिशत बढ़कर 67.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. सेंसेक्स बुधवार को 166.26 अंक टूटा था जबकि एनएसई निफ्टी में 75.35 अंक की गिरावट रही थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ के दो जिलों में दो इनामी नक्सली गिरफ्तार
Next Article दिल्ली उच्च न्यायालय ने ‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म की रिलीज पर फैसला सुरक्षित रखा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Business

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.