Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»अमेरिकी शुल्क की चिंता में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 296 अंक लुढ़का, निफ्टी भी नुकसान में
Business

अमेरिकी शुल्क की चिंता में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 296 अंक लुढ़का, निफ्टी भी नुकसान में

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 31, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अमेरिकी शुल्क की चिंता में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 296 अंक लुढ़का, निफ्टी भी नुकसान में
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में दो दिन से जारी तेजी पर बृहस्पतिवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 296 अंक लुढ़क गया. वहीं एनएसई निफ्टी में 87 अंक की गिरावट आई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत से आयातित वस्तुओं पर एक अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क और रूस से कच्चे तेल एवं सैन्य उपकरण खरीदने को लेकर ‘जुर्माना’ लगाने की घोषणा के बाद शेयर बाजार में गिरावट रही.

कारोबारियों ने कहा कि कमजोर शुरुआत के बावजूद बाजार में तेजी से सुधार हुआ. लेकिन कारोबारी सत्र के अंत में बिकवाली दबाव देखने को मिला. कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों में खरीदारी ने बड़ी गिरावट को थामने में मदद की. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स दोपहर के कारोबार में थोड़ा सुधरा और अंत में 296.28 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,185.58 अंक पर बंद हुआ. शुरुआती कारोबार में यह 786.71 अंक तक लुढ़क गया था. बीएसई में सूचीबद्ध 2,418 शेयरों में गिरावट रही जबकि 1,598 शेयर बढ़त में रहे. वहीं 137 शेयर के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ. पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 86.70 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,768.35 अंक पर बंद हुआ.

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”ताजा शुल्क की घोषणा से बाजार में शरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई. हालांकि बाद में भारतीय बाजार में सुधार हुआ. लेकिन अंत में, वायदा एवं विकल्प खंड में मासिक सौदे की समाप्ति के दिन यह कुछ गिरावट के साथ बंद हुआ.” उन्होंने कहा, ”निवेशकों का रुझान घरेलू स्तर पर केंद्रित, विशेष रूप से दैनिक उपयोग का सामाने बनाने वाली उन कंपनियों पर रहा, जिन्होंने आकर्षक मूल्यांकन, मांग परिदृश्य और शुल्क जोखिमों से अपेक्षाकृत सुरक्षा प्रदान की.

दूसरी तरफ, भारतीय ऊर्जा आयात पर अमेरिकी चेतावनियों के कारण तेल और गैस शेयरों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा.” ट्रंप की शुल्क घोषणा को भारत पर अमेरिका की मांगें मनवाने के लिए दबाव बनाने की एक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. अमेरिका ने हाल में जापान, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ जैसे प्रमुख साझेदारों के साथ अनुकूल व्यापार समझौते किए हैं. जुर्माना लगाने का कारण भारत का रूस से तेल और सैन्य उपकरणों की बड़ी खरीद है. रूस से आयात के लिए अमेरिकी जुर्माना झेलने वाला भारत पहला देश है. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा स्टील, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा नुकसान में रहीं.

दूसरी तरफ, दैनिक उपभोग के सामान बनाने वाली प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल) में 3.48 प्रतिशत की तेजी आई. इसका कारण कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की जून तिमाही में 5.97 प्रतिशत बढ़कर 2,768 करोड़ रुपये रहा है.
इसके अलावा, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और पावरग्रिड के शेयर भी लाभ में रहे.

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, ”वायदा एवं विकल्प खंड में मासिक सौदे की समाप्ति के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और मिले-जुले संकेतों के बीच यह मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत पर शुल्क लगाने की अचानक घोषणा से शुरुआत में गिरावट आई. हालांकि, विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों के शेयरों में धीरे-धीरे सुधार से सूचकांक कुछ समय के लिए सकारात्मक रुख में रहा.” छोटी कंपनियों से जुड़े बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 0.85 प्रतिशत और मझोली कंपनियों से संबंधित मिडकैप सूचकांक में 0.70 प्रतिशत की गिरावट रही.

एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहे, जबकि जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुआ. यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में मिला-जुला रुख रहा. अमेरिकी बाजार बुधवार को ज्यादातर गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.74 प्रतिशत टूटकर 72.70 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.
शेयर बाजार के के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 850.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
पिछले कारोबारी सत्र में, सेंसेक्स 143.91 अंक चढ़ा था जबकि निफ्टी 33.95 अंक के लाभ में रहा था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपांचवें टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण दूसरे सत्र की शुरुआत में देरी
Next Article पाक की अदालत ने इमरान खान की पार्टी के सांसदों समेत 166 सदस्यों को सुनाई 10-10 साल की सजा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Business

अमेजन इंडिया ने गुवाहाटी, कोलकाता में किया माल ढुलाई सेवाओं का विस्तार

March 13, 2026
Business

घरेलू बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 1240 अंक टूटा, निफ्टी 23300 के नीचे

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.