Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»अमिताभ बच्चन ने अभिषेक को प्रोत्साहित करते हुए कहा: कभी हार न मानना
Entertainment

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक को प्रोत्साहित करते हुए कहा: कभी हार न मानना

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 20, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अमिताभ बच्चन ने अभिषेक को प्रोत्साहित करते हुए कहा: कभी हार न मानना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अमिताभ बच्चन ने फिल्म जगत में अपने 25 वर्ष पूरे करने वाले अपने बेटे अभिषेक बच्चन के लिए एक भावुक संदेश लिखकर उनकी प्रशंसा की. अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर शनिवार को लिखा, “जीवन का सार है कभी हार न मानना, अंत तक लड़ते रहना. आप जीतें या हारें… लेकिन आप कम से कम संघर्ष तो करें. साहस और दृढ़निश्चय दिखाकर हारने वाले का सम्मान ‘तथाकथित विजेता’ से ज्यादा होता है क्योंकि साहस दिखाते हुए हारने वाले को हमेशा इस बात से याद रखा जाएगा कि उसने संघर्ष किया और जीत लगभग उसकी झोली में थी. यह सफलता की उस भावना को दर्शाता है जो केवल पैसों और व्यावसायिक सफलता की परिभाषा से कहीं अधिक मूल्यवान होती है.”

अभिनेता ने कहा, “.. 25 साल. यह कोई मामूली उपलब्धि नहीं है, दूसरों से तुलना करना कमजोरी है. नतीजे किसी भी अन्य चीज से ज्यादा महत्व रखते हैं.” उन्होंने कहा, “अभिषेक, आपने हमेशा खुद की तुलना खुद से की है. बहुत कम लोग ऐसा कर पाते हैं और हर दिन मैं कुछ नया सीखता हूं. वे मुझसे कहते हैं कि आपने बहुत कुछ कर लिया है, अब आराम कीजिए. नहीं, आराम से बैठ जाना जीवन की हार है. आप हार मान रहे हैं और किसी को कभी हार नहीं माननी चाहिए.”

अभिषेक ने 2000 में अभिनेत्री करीना कपूर खान के साथ ‘रिफ्यूजी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिषेक ने एक अनाम भारतीय मुस्लिम की भूमिका निभाई थी, जो कच्छ के रण में अवैध शरणार्थियों को भारत और पाकिस्तान की सीमा पार करने में मदद करता है. अभिषेक की हालिया फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा जैसे कलाकार थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Next Article पहलगाम हमले और ट्रंप के दावों पर प्रधानमंत्री संसद में जवाब दें : कांग्रेस
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.