Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»अमरनाथ यात्रा के दौरान लोगों की सुरक्षा कश्मीर की जिम्मेदारी: महबूबा
Country

अमरनाथ यात्रा के दौरान लोगों की सुरक्षा कश्मीर की जिम्मेदारी: महबूबा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 10, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अमरनाथ यात्रा के दौरान लोगों की सुरक्षा कश्मीर की जिम्मेदारी: महबूबा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि आगामी वार्षिक अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा कश्मीर के लोगों की जिम्मेदारी है। अगले महीने शुरू होने वाली यात्रा से पहले मुफ्ती ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम पर्यटन स्थल पर विभिन्न हितधारकों और पीडीपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक को संबोधित करते हुए मुफ्ती ने कहा, “यात्रियों की सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी है। यात्रा और यात्रियों की सुरक्षा करना हर हितधारक की जिम्मेदारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों से ज्यादा आपको उन्हें सुरक्षित रखना है।” पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने यात्रा मार्ग पर रहने वाले अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बुलाया है और उनसे तीर्थयात्रा को सुरक्षित करने को कहा है।

उन्होंने कहा, “मैंने उनसे कहा कि पहलगाम के लोगों को यात्रा को सुरक्षित करना होगा ताकि यह अच्छी तरह संपन्न हो सके और पर्यटकों में विश्वास बहाल हो सके, जिससे पर्यटन बहाल हो सकेगा।” महबूबा ने कहा कि कश्मीर और विशेषकर पहलगाम के लोग सदियों से अमरनाथ यात्रियों का स्वागत करते रहे हैं और यह विरासत उसी भावना और ईमानदारी के साथ जारी रहेगी।

उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि अमरनाथ यात्री आएं। जिस तरह से कश्मीर के लोग सदियों से उनका स्वागत करते आए हैं, ईश्वर की इच्छा से इस साल भी उनका स्वागत होगा। उनकी अच्छी सेवा की जाएगी और वे सुरक्षित और स्वस्थ होकर अपने घर लौटेंगे।”

मुफ्ती ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद स्थिति बदल गई और घाटी में पर्यटन ठप्प हो गया। उन्होंने कहा कि हजारों टट्टूवाले, होटल व्यवसायी, दुकानदार और टैक्सी-आॅटो चालक परेशान हैं। उन्होंने बैंकों से कर्ज लिया है और वे संकट में हैं।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और निर्वाचित सरकार से पहलगाम में चंदनवाड़ी, अरु और बीताब घाटी जैसे पार्कों को फिर से खोलने की अपील की ताकि पर्यटक इन जगहों पर जा सकें और होटल व्यवसायियों और टट्टूवालों को अपनी आजीविका कमाने में मदद मिल सके। पीडीपी प्रमुख ने सरकार से आम लोगों को “परेशान” न करने की अपील की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleईरान ने 2018 हमले के बाद गिरफ्तार किये गये आईएसआईएस के नौ आतंकियों को फांसी दी
Next Article राजा रघुवंशी के पिता बोले, ‘‘तड़प-तड़पकर मरा है मेरा बेटा, सभी दोषियों को मिले मौत की सजा’’
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.