Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»अनीष भानवाला ने एशियाई चैंपियनशिप में 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल का रजत पदक जीता
Sports

अनीष भानवाला ने एशियाई चैंपियनशिप में 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल का रजत पदक जीता

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 27, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अनीष भानवाला ने एशियाई चैंपियनशिप में 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल का रजत पदक जीता
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

शिमकेंट. भारतीय निशानेबाज अनीष भानवाला ने बुधवार को यहां एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुष 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा का रजत पदक जीता. बाइस साल के अनीष स्वर्ण पदक की दौड़ में सिर्फ एक अंक से चूक गए. उन्होंने 35 अंक जुटाए जो स्वर्ण पदक विजेता चीन के शु लियानबोफान से एक अंक कम रहा. कांस्य पदक कोरिया के ली जेइकयून ने जीता. ओलंपियन अनीष शुरुआती चार सीरीज के बाद एक अंक से आगे चल रहे थे लेकिन इसके बाद पिछड़ गए. स्पर्धा में हिस्सा ले रहे एक अन्य भारतीय आदर्श सिंह पांचवें स्थान पर रहे.

राष्ट्रमंडल खेल 2018 के स्वर्ण पदक विजेता अनीष मंगलवार को 30 शॉट के प्रिसिजन दौर के बाद 290 अंक के साथ छठे स्थान पर थे. बुधवार को हालांकि हरियाणा का यह निशानेबाज रेपिड फायर दौर में 293 अंक से कुल 583 अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया.
छह खिलाड़ियों के फाइनल में अनीष ने 18-17 की बढ़त बना ली थी लेकिन पांच शॉट की शेष तीन सीरीज में शॉट चूकने के कारण उन्हें चीन के 20 वर्षीय खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा. अनीष की अब तक की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि पेरू के लीमा में इस साल हुए विश्व कप में रजत पदक जीतना है. अनीष ने दो साल पहले कोरिया के चांगवोन में एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था.

मंगलवार को अनीष (583), आदर्श सिंह (585) और नीरज कुमार (570) की तिकड़ी ने कुल 1738 अंक हासिल कर इस स्पर्धा का टीम रजत पदक जीता था. दक्षिण कोरिया ने कुल 1748 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता था. पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में अमनप्रीत सिंह (543), योगेश कुमार (548) और रविंदर सिंह (542) की टीम ने कुल 1633 अंक हासिल कर रजत पदक जीता. यह ओलंपिक स्पर्धा नहीं है. ईरान ने 1652 अंक के साथ स्वर्ण जबकि दक्षिण कोरिया (1619) ने कांस्य पदक जीता. व्यक्तिगत स्पर्धा में योगेश चौथे, अमनप्रीत सिंह 10वें और रविंदर सिंह 11वें स्थान पर रहे.

मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धा में अनुभवी काइनन चेनाई और अस्मिता अहलावत को कांस्य पदक के मुकाबले में अलिशेर ऐसलबायेव और ऐझान दोस्मागाबेटोवा की कजाखस्तान की जोड़ी के खिलाफ 34-38 से शिकस्त झेलनी पड़ी. चीन ने कुवैत को 43-39 से हराकर स्वर्ण पदक जीता.

चीन सीनियर वर्ग में 15 स्वर्ण सहित 27 पदक जीतकर शीर्ष पर है. भारत नौ स्वर्ण सहित 23 पदक के साथ दूसरे स्थान पर है.
पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल जूनियर स्पर्धा में अभिनव चौधरी (541), उमेश चौधरी (529) और मुकेश नेलावल्ली (523) की तिकड़ी ने दो टीमों के बीच हुए मुकाबले में 1593 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि कजाखस्तान (1580) दूसरे स्थान पर रहा. व्यक्तिगत वर्ग में अभिनव चौथे स्थान पर रहे. जूनियर ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत के आर्य वंश त्यागी और भव्या त्रिपाठी को कजाखस्तान के खिलाफ 37-38 की हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबस्तर क्षेत्र में भारी बारिश; चार की मौत, कई गांवों का संपर्क टूटा
Next Article क्रय शक्ति समता के आधार पर 2038 तक अमेरिका को पीछे छोड़ सकता है भारत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Sports

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026
Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.