राष्ट्रवाणी: जंगल या खुले मैदानों में घूमते हुए आपने अक्सर देखा होगा कि जंगली जानवर तालाबों, नदियों या किसी भी गड्ढे का ठहरा हुआ गंदा पानी बड़े मजे से पी लेते हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि उस दूषित पानी को पीने बाद भी वे बीमार नहीं पड़ते और पूरी तरह स्वस्थ रहते हैं. इसके विपरीत, यदि कोई इंसान वैसा गंदा पानी पी ले, तो वह डायरिया, टाइफाइड या फूड पॉइजनिंग जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है. इसके पीछे कोई जादू नहीं, बल्कि जानवरों के शरीर की एक खास बनावट और उनका आंतरिक सिस्टम काम करता है. जंगली जानवरों के गंदा पानी पचा लेने के पीछे सबसे बड़ा कारण उनके पेट में बनने वाला बेहद शक्तिशाली एसिड होता है. मांसाहारी और कई अन्य जंगली जानवरों के पेट में पाया जाने वाला गैस्ट्रिक एसिड इंसानों के मुकाबले कहीं ज्यादा गाढ़ा और तेज होता है. इंसानों के पेट का एसिड जहां हल्का होता है, वहीं जानवरों के पेट का PH लेवल बहुत कम होता है. जब जानवर गंदे पानी के साथ हानिकारक बैक्टीरिया या वायरस निगलते हैं, तो यह शक्तिशाली एसिड उन किटाणुओं को पेट के भीतर ही तुरंत जलाकर नष्ट कर देता है. जिससे दूषित पानी में मौजूद रोगाणु उनके आंतों तक नहीं पहुंच पाते. जानवरों की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम इंसानों की तुलना में बहुत अलग तरीके से काम करता है. इंसानों ने सदियों से साफ-सुथरा और पका हुआ खाना शुरू कर दिया था, जिसके कारण हमारा शरीर साफ माहौल का आदी हो चुका है. दूसरी तरफ, जगंली जानवर जन्म से ही प्रकृति के बीच हर तरह के बैक्टीरिया के संपर्क में रहते हैं. लगातार ऐसे माहौल में रहने की वजह से उनका इम्यून सिस्टम इन रोगाणुओं के खिलाफ विशेष एंचीबॉडीज तैयार कर लेता है. इसे इनेट इम्यूनिटी कहा जाता है, जो उन्हें प्राकृतिक रूप से बीमारियों से लड़ने की जबरदस्त ताकत देती है. अगर इंसानों के इतिहास को देखा जाए तो हजारों साल पहले हमारे पूर्वज भी जंगलों में रहते थे और नदियों-झरनों का पानी ही पीते थे. लेकिन जैसे-जैसे इंसानी सभ्यता का विकास हुआ, हमने पानी को उबालकर, छानकर और फिल्टर करके पीना शुरू कर दिया. आधुनिक तकनीकों जैसे RO वाटर और प्यूरीफायर के इस्तेमाल ने हमें साफ पानी तो दिया, लेकिन इसकी वजह से समय के साथ हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम सुरक्षात्मक रूप से सुस्त हो गया. आज हमारा पाचन तंत्र इतना संवेदनशील हो चुका है कि वह पानी में मौजूद जरा से भी नए बैक्टीरिया को पानी सहन नहीं कर पाता और तुरंत पेट खराब हो जाता है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- IPO News: शराब बनाने वाली कार्ल्सबर्ग समेत 4 कंपनियों के आईपीओ को हरी झंडी, सेबी ने दी मंजूरी; किस कंपनी का कितना इश्यू? – राष्ट्रवाणी
- LPG सिलिंडर नहीं आ रहा? रायपुर में गैस और बिजली कनेक्शन की e-KYC अनिवार्य, ऑफलाइन-ऑनलाइन ऐसे करें वेरिफिकेशन – राष्ट्रवाणी
- एनसीएल की खड़िया कोयला परियोजना 20 मिलियन टन क्षमता का विस्तार करेगी, यूपी की सबसे बड़ी बनेगी – भारतीय पीएसयू
- फेसबुक पर दोस्ती फिर मुनाफे का झांसा, रायपुर में डॉक्टर से क्रिप्टो और USDT ट्रेडिंग के नाम पर 25 लाख की ठगी – राष्ट्रवाणी
- Vote Chori in Youth Congress Election: ‘1000 रुपए प्रतिदिन…दूसरे राज्यों से बुलाकर लोगों से डलवाए वोट’ यूथ कांग्रेस चुनाव में ‘वोट चोरी’ का सनसनीखेज खुलासा, पार्टी के ही नेताओं ने खोली पोल – राष्ट्रवाणी
- ₹10000 के UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR, आपको और कौन से चुकाने होंगे चार्ज? पूरा कैलकुलेशन – राष्ट्रवाणी
- एक महीना केवल चिकन खाएं तो शरीर में क्या होंगे बदलाव? – राष्ट्रवाणी
- जानवर गंदा पानी भी पचा लेते हैं इंसान क्यों नहीं, कितना अलग है सिस्टम? – राष्ट्रवाणी
