पुणे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को यह कहा कि “अनियंत्रित अति महत्वाकांक्षा” ने वैश्विक स्तर पर संघर्ष पैदा कर दिया है. यहां एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि भारत को विश्व शांति और मानवता का संदेश देने की जरूरत है.

उन्होंने कहा, “हमारी विरासत, परम्परा और इतिहास इतना समृद्ध है कि हमारा देश कभी भी अधिनायकवादी और विस्तारवादी नहीं रहा. हालांकि, आज एक प्रकार की अनियंत्रित अति महत्वाकांक्षा है जो विश्व में संघर्ष का कारण बन रही है और दुनिया में विश्व शांति और मानवतावाद का संदेश देने की आवश्यकता उत्पन्न हुई है.” केंद्रीय मंत्री ‘एमआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस’ द्वारा निर्मित श्री सरस्वती कराड अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे.

भारत के ‘विश्व गुरु’ बनने पर जोर देते हुए गडकरी ने कहा, “हमारा लोकाचार ‘मेरे कल्याण’ या ‘मेरे परिवार के कल्याण’ का उपदेश नहीं देता, बल्कि यह विश्व के कल्याण की बात करता है.” मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पुणे में हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version