Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»अनियमितताओं या भ्रष्टाचार के मामले में अदाणी के साथ समझौते रद्द किए जा सकते हैं: बांग्लादेश
Business

अनियमितताओं या भ्रष्टाचार के मामले में अदाणी के साथ समझौते रद्द किए जा सकते हैं: बांग्लादेश

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 3, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अनियमितताओं या भ्रष्टाचार के मामले में अदाणी के साथ समझौते रद्द किए जा सकते हैं: बांग्लादेश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ढाका. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कहा कि कोई अनियमितता या भ्रष्टाचार साबित होने पर भारत के अदाणी समूह के साथ मौजूदा बिजली समझौतों को रद्द करने में संकोच नहीं किया जाएगा. अदाणी पावर और बांग्लादेश के बीच 2017 का बिजली आपूर्ति समझौता पिछले साल शेख हसीना नीत सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद जांच के घेरे में आ गया था.

स्थानीय मीडिया ने ऊर्जा मामलों के सलाहकार मुहम्मद फौजुल कबीर खान के हवाले से कहा, ” समझौतों में (सामान्यत?) यह कहा गया है कि कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है लेकिन यदि इसके विपरीत साबित होता है तो इन्हें रद्द किया जा सकता है.” राष्ट्रीय समीक्षा समिति द्वारा प्रस्तुत एक अंतरिम रिपोर्ट पर सलाहकार ने यह प्रतिक्रिया दी. समिति का गठन हसीना शासन के दौरान बिजली क्षेत्र के समझौते की समीक्षा के लिए किया गया था.

सलाहकार की टिप्पणियों पर अदाणी समूह की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है. उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश मोइनुल इस्लाम चौधरी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय समीक्षा समिति ने हाल ही में हसीना शासन के दौरान हुए सौदों में कथित भ्रष्टाचार पर अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंपी है. समिति के जनवरी में अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने की उम्मीद है. चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि समिति ने अदाणी समूह के साथ बिजली खरीद सौदे पर भी एक अलग रिपोर्ट तैयार की है.

इन 2017 के सौदे के तहत झारखंड में अदाणी पावर के गोड्डा बिजली संयंत्र को 25 वर्षो की अवधि के लिए कोयले से उत्पन्न 100 प्रतिशत बिजली की बांग्लादेश को आपूर्ति करनी थी. बांग्लादेश ने जून में अदाणी पावर को 43.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया जिससे उसके बकाया में उल्लेखनीय कमी आई. इससे पहले, बांग्लादेश बकाया भुगतान के लिए संघर्ष कर रहा था जिसके कारण अदाणी को आपूर्ति कम करनी पड़ी थी.

समिति के एक सदस्य ने पत्रकारों से कहा कि विदेशी कंपनियों के साथ समझौतों में कानूनी जटिलताएं शामिल हैं, जिसके कारण अधिक जुर्माने से बचने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी किए बिना उन्हें एकतरफा रूप से रद्द करना कठिन है. सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस ने नाम उजागर किए बिना एक व्यक्ति के हवाले से कहा, ” हमारा मानना है कि जब अदाणी और भ्रष्टाचार में शामिल अदाणी से संबंधित कुछ अन्य कंपनियों के खिलाफ देश एवं विदेश में कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी तो आपको भ्रष्टाचार के मजबूत सबूत मिलेंगे.” प्रमुख न्यायविद शाहदीन मलिक ने सरकार से विदेशी समझौतों को रद्द करने के जोखिमों पर विचार करने को कहा है.
उन्होंने कहा कि ऐसे विदेशी समझौतों को रद्द करने के कानूनी आधार मौजूद हैं और मामले को अंतरराष्ट्रीय अदालत में ले जाने पर पांच अरब डॉलर तक का दावा हो सकता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025 : नवाचार और निवेश का नया अध्याय
Next Article मुख्यमंत्री साय बोले – गौरवपूर्ण उपलब्धि में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का योगदान राज्य के लिए गर्व की बात
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Business

अमेजन इंडिया ने गुवाहाटी, कोलकाता में किया माल ढुलाई सेवाओं का विस्तार

March 13, 2026
Business

घरेलू बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 1240 अंक टूटा, निफ्टी 23300 के नीचे

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.