Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

महतारी वंदन योजना: आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं

March 21, 2026

पश्चिम एशिया में सैन्य अभियान ‘धीरे-धीरे कम’ करने पर विचार कर रहे ट्रंप

March 21, 2026

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»अनुपर्णा ने सिर्फ फलस्तीनी नहीं, बल्कि हर बच्चे के हक की आवाज उठाई: आलोचना पर निर्देशक का परिवार
Entertainment

अनुपर्णा ने सिर्फ फलस्तीनी नहीं, बल्कि हर बच्चे के हक की आवाज उठाई: आलोचना पर निर्देशक का परिवार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अनुपर्णा ने सिर्फ फलस्तीनी नहीं, बल्कि हर बच्चे के हक की आवाज उठाई: आलोचना पर निर्देशक का परिवार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलकाता. युद्धग्रस्त गाजा पट्टी में फलस्तीनी बच्चों की दुर्दशा को उजागर करने वाली पुरस्कार विजेता निर्देशक अनुपर्णा रॉय के परिजनों ने कहा कि वे सोशल मीडिया पर उनकी (अनुपर्णा) आलोचना से “बहुत दुखी” हैं. परिजनों के मुताबिक, अनुपर्णा ने कहा था कि दुनिया का हर बच्चा शांति का हकदार है, जिसमें युद्धग्रस्त गाजा पट्टी के बच्चे भी शामिल हैं. अनुपर्णा छह अगस्त को ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ के लिए वेनिस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की ओरिजोंटी श्रेणी का सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार जीतने के बाद दिए गए अपने भाषण में गाजा पट्टी में युद्ध से पीड़ित फलस्तीनी बच्चों के समर्थन में बोलने के बाद से ही सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रही हैं.

उन्होंने अपने भाषण में कथित तौर पर कहा था, “हर बच्चा शांति और आजादी का हकदार है तथा फलस्तीनी भी इस मामले में अपवाद नहीं हैं… इस समय फलस्तीन के साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी है. हो सकता है कि मैं अपने देश को नाराज कर दूं, लेकिन अब मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.” पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के कुल्टी स्थित अपने घर से ‘पीटीआई-भाषा’ से फोन पर बातचीत में अनुपर्णा की मां मनीषा रॉय (57) ने कहा, “मेरी बेटी ने कुछ भी गलत नहीं कहा. उसने दिल से दुनिया के हर बच्चे के हित की बात की. उसने कहा कि हर बच्चा शांति का हकदार है, जिसमें फलस्तीन के बच्चे भी शामिल हैं.”

रॉय ने कहा, “उसने (अनुपर्णा ने) फलस्तीनी बच्चों से जुड़े मुद्दे पर बात की, उसने जाति, पंथ या धर्म से परे हर बच्चे के बारे में बात की, क्योंकि बच्चों की स्थिति से जुड़ा मुद्दा उसके दिल के बहुत करीब है. चूंकि, महिलाओं में मातृत्व की प्रवृत्ति होती है, इसलिए हम हर बच्चे के बारे में चिंतित हैं, चाहे वह मुस्लिम हो, हिंदू हो, ईसाई हो या यहूदी हो.” उन्होंने कहा, “मेरी बेटी ने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका देने के लिए अपनी मातृभूमि भारत, उसके लोगों और सरकार का आभार जताया.” अनुपर्णा की छोटी बहन ने कहा कि परिवार को इस बात से गहरा दुख हुआ है कि अनुपर्णा को फलस्तीनी बच्चों के बारे में की गई टिप्पणी के लिए सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने दावा किया कि आलोचकों ने भाषण के पूरे संदर्भ को नहीं समझा. उन्होंने कहा, “अनुपर्णा के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए… क्योंकि उन्होंने देश के लिए सम्मान अर्जित किया है.” अनुपर्णा के पिता ब्रह्मानंद रॉय ने कहा, “कुछ लोग सोशल मीडिया पर मेरी बेटी को निशाना बना रहे हैं. यह विवाद बेवजह खड़ा किया जा रहा है. वह मुंबई आ गई है और इन तीखे हमलों से परेशान है. वह इसकी हकदार नहीं है.” अनुपर्णा वेनिस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की ओरिजोंटी श्रेणी का सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय हैं. उन्होंने ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ के लिए यह पुरस्कार जीता, जो मुंबई की दो महिलाओं-एक अभिनेत्री और एक कॉर्पोरेट कर्मचारी-के बीच के जटिल संबंधों को दर्शाती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleएशिया कप: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया
Next Article CG – DSP ट्रांसफर: 58 पुलिस अफसरों को मिली नई पोस्टिंग, लिस्ट में देखिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

महतारी वंदन योजना: आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं

March 21, 2026

पश्चिम एशिया में सैन्य अभियान ‘धीरे-धीरे कम’ करने पर विचार कर रहे ट्रंप

March 21, 2026

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.