Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»अनुराग कश्यप ने AI निर्मित फिल्म ‘चिरंजीवी हनुमान’ को लेकर निर्माता विजय सुब्रमण्यम की आलोचना की
Entertainment

अनुराग कश्यप ने AI निर्मित फिल्म ‘चिरंजीवी हनुमान’ को लेकर निर्माता विजय सुब्रमण्यम की आलोचना की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 20, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अनुराग कश्यप ने AI निर्मित फिल्म ‘चिरंजीवी हनुमान’ को लेकर निर्माता विजय सुब्रमण्यम की आलोचना की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने निर्माता विजय सुब्रमण्यम की एआई निर्मित फिल्म ”चिरंजीवी हनुमान- द इटरनल” की आलोचना करते हुए कहा है कि यह कदम हिंदी सिनेमा के ”खतरनाक” भविष्य को दर्शाता है. कश्यप ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए सुब्रमण्यम के लिए एक संदेश लिखा, जो टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी ‘कलेक्टिव आर्टस्टि नेटवर्क’ के संस्थापक और समूह सीईओ हैं.

कश्यप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ”कोई भी अभिनेता या कोई भी व्यक्ति जो खुद को कलाकार कहता है और जिसमें हिम्मत है, उसे या तो उनसे (सुब्रमण्यम) सवाल करने चाहिए या एजेंसी छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने (सुब्रमण्यम ने) ये स्पष्ट कर दिया है कि उनके अनुसार आप उनके एआई-आधारित प्रदर्शन के मुकाबले कुछ भी नहीं हैं.” उन्होंने कहा, ”हिंदी फिल्म उद्योग के रीढ़विहीन और कायर तथाकथित कलाकारों का भविष्य यहीं है. शाबाश विजय सुब्रमण्यम. तुम्हारे लिए शर्म पर्याप्त नहीं है. तुम्हें तो गटर में होना चाहिए.” निर्देशक ने आगे कहा कि कंपनियां हमेशा प्रतिभा की बजाय अपने हितों को प्राथमिकता देती हैं.

कश्यप ने कहा, ”रचनाकारों के हितों की रक्षा और प्रतिनिधित्व करने की बात तो सिर्फ कहने भर की है. आखिर में, ये सभी एजेंसियां सिर्फ आपके जरिये पैसा कमाने में दिलचस्पी रखती हैं और जब वे आपके लिए एक के बाद एक बेकार विकल्प चुनते हैं और आप उनके लिए पर्याप्त कमाई नहीं कर पाते, तो अब वे पूरी तरह एआई की ओर बढ़ रहे हैं.” इससे पहले, कश्यप के करीबी दोस्त और फिल्म निर्माता विक्रमादित्य मोटवानी ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम स्टोरीज. पर एक पोस्ट में फिल्म की घोषणा को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी.

मोटवानी ने कहा था, ” तो यह शुरू हो गया… जब फिल्म ‘मेड इन एआई’ हो, तो फिर लेखकों और निर्देशकों की ज.रूरत किसे है?” सुब्रमण्यम ने इससे पहले ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि उनका उद्देश्य ऐसी फिल्में बनाना है, जो आधुनिक तकनीक को प्राचीन कहानियों के साथ जोड़ें और युवा दर्शकों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाएं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपैसा आधारित ऑनलाइन गेम गंभीर सामाजिक मुद्दा; समाज पर पड़ रहा नकारात्मक प्रभाव: वैष्णव
Next Article रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए ट्रंप ने भारत पर पाबंदियां लगाईं : व्हाइट हाउस
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.