राष्ट्रवाणी: एप्पल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस एप्पल Pay को लॉन्च कर दिया है, जिससे अब आईफोन, आईपैड और …और पढ़ें एप्पल Pay भारत में लॉन्च: अब आईफोन से कर सकेंगे Tap-to-Pay पेमेंट; जानें कैसे करेगा काम जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

एप्पल ने आखिरकार भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस एप्पल Pay को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। कई महीनों से सामने आ रही रिपोर्ट्स के बाद कंपनी ने बुधवार को भारत में अपनी कॉन्टैक्टलेस पेमेंट सर्विस शुरू कर दी है। एप्पल Pay की एंट्री अमेरिका में सितंबर 2014 में लॉन्च होने के करीब 12 साल बाद इंडियन मार्केट में हुई है।

भारत में एप्पल ने इसके लिए मुंबई स्थित Axis Bank के साथ पार्टनरशिप की है। एप्पल Pay की मदद से अब आप अपने आईफोन, आईपैड और एप्पल Watch के जरिए कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर पाएंगे। कंपनी का कहना है कि जल्द ही Mac डिवाइस पर भी एप्पल Pay का सपोर्ट देखने को मिलेगा।

यूजर्स इसका यूज फिजिकल स्टोर्स में NFC-Enabled PoS मशीन पर टैप करके पेमेंट करने से लेकर ऐप के अंदर कुछ खरीदने और ऑनलाइन मर्चेंट्स पर पेमेंट के लिए भी कर पाएंगे। Say hello to एप्पल Pay in India! 🇮🇳We’re so excited to bring एप्पल Pay to India today, and make it easier than ever for our customers to make safe and secure purchases on एप्पल devices. pic.twitter.com/UmniXVyRfS हालांकि अभी के लिए भारत में एप्पल Pay पर सिर्फ Axis Bank द्वारा जारी Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड ऐड करने की सुविधा मिल रही है।

कार्ड को एप्पल Wallet में ऐड करने के बाद ही यूजर्स बिना फिजिकल कार्ड के पेमेंट कर सकेंगे। एप्पल Pay के Tap-to-Pay फीचर के लिए NFC यानी Near Field Communication टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है। आसान शब्दों में कहें तो फिजिकल स्टोर पर पेमेंट करने के लिए PoS मशीन का NFC-Enabled होना जरूरी है।

ऐसे में पेमेंट के दौरान यूजर्स को कार्ड का PIN या OTP एंटर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डिवाइस को PoS मशीन के पास टैप करते ही ट्रांजैक्शन कम्पलीट हो जाएगा। इतना ही नहीं एप्पल का कहना है कि यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए रियल कार्ड नंबर को न तो डिवाइस में स्टोर किया जाएगा और न ही एप्पल के सर्वर पर ये सेव होगा।

इसके बजाय एप्पल एक यूनिक Device Account Number यानी DAN तैयार करेगा, जिसे डिवाइस के सिक्योर एलिमेंट में एन्क्रिप्ट करके सेव किया जाएगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version