Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»‘अर्बन नक्सल’ को वारी यात्रा से जोड़ने वाली एमएलसी की टिप्पणी के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन
Country

‘अर्बन नक्सल’ को वारी यात्रा से जोड़ने वाली एमएलसी की टिप्पणी के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
‘अर्बन नक्सल’ को वारी यात्रा से जोड़ने वाली एमएलसी की टिप्पणी के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. विपक्षी विधायकों ने बृहस्पतिवार को शिवसेना विधायक मनीषा कायंदे की उस टिप्पणी के खिलाफ महाराष्ट्र विधान भवन की सीढि.यों पर विरोध प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि ‘अर्बन नक्सलियों’ ने पंढरपुर की वार्षिक वारी तीर्थयात्रा में घुसपैठ की है. शिवसेना की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) कायंदे ने दावा किया था कि ‘अर्बन नक्सल’ तत्वों ने पंढरपुर की पारंपरिक वारी यात्रा में घुसपैठ की है.

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे, कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के नेता जितेंद्र आव्हाड सहित कई प्रदर्शनकारियों ने संविधान की प्रतियां पकड़ रखी थीं और धार्मिक परंपरा को कथित रूप से बदनाम करने के लिए सरकार की आलोचना करते हुए नारे लगाए.

उन्होंने (विपक्षी नेताओं ने) सरकार पर आस्था से जुड़ी आषाढी वारी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर अंधविश्वास को बढ.ावा देने और समाज को बांटने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि कायंदे की टिप्पणी निराधार, भ्रामक और हर साल लाखों ‘वारकरियों’ (भगवान विट्ठल के भक्तों) द्वारा की जाने वाली आध्यात्मिक यात्रा का राजनीतिकरण करने का प्रयास है. विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणियां मतभेद पैदा करने तथा वारी की गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का अपमान करने का प्रयास है.

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे-उबाठा) नेता दानवे ने कहा, ”यह सिर्फ वारी यात्रा पर हमला नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान पर भी हमला है. सरकार को तुरंत अपनी टिप्पणी वापस लेनी चाहिए और वारकरी समुदाय से माफी मांगनी चाहिए.” विधान परिषद सदस्य कायंदे ने बुधवार को विधान परिषद में दावा किया कि ‘अर्बन नक्सलियों’ ने वारी वार्षिक तीर्थयात्रा में घुसपैठ कर ली है और वे ‘वारकरियों’ को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं.

विधान परिषद सदस्य ने कहा कि पहले भी वारी यात्रा के दौरान मांस के टुकड़े फेंकने की घटनाएं हुई हैं. वारकरी संप्रदाय के प्रमुख नेता बंडातात्या कराडकर ने इस तरह की हरकतों पर आपत्ति जताई है. उन्होंने महायुति सरकार से वारी की पवित्रता को बनाए रखने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया. कायंदे ने कहा कि भाजपा नीत सरकार महाराष्ट्र लोक सुरक्षा विधेयक पेश करने वाली है, जिसका विशेष उद्देश्य ऐसे विध्वंसकारी तत्वों पर अंकुश लगाना है.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि सरकार ने विधान परिषद सदस्य द्वारा उठाए गए मामले का संज्ञान लिया है और जांच के लिए गृह विभाग को उचित निर्देश जारी किए जाएंगे. गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने भी कहा कि उन्हें ‘अर्बन नक्सलियों’ द्वारा समाज को बांटने के प्रयासों के बारे में शिकायतें मिली हैं और उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस मामले पर गौर करेगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleलापरवाही से वाहन चलाने वाले व्यक्ति की मौत पर बीमा कंपनी मुआवजा देने की उत्तरदायी नहीं: न्यायालय
Next Article प्यार, शादी के झांसे में लिंग परिवर्तन कराकर लड़का बना लड़की, अब प्रेमी ने दिया धोखा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.