आगरा. आगरा जिले में डेढ़ साल पहले एक युवक की हत्या करने के बाद उसका शव जलाने के मामले में मृतक के ही फूफा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवक ने अपनी फूफेरी बहन का नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया था और वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था जिस कारण उसके फूफा (लड़की के पिता) ने कथित रूप से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को ड्रम में डालकर उसमें आग लगी दी. यह मामला मलपुरा थाना क्षेत्र का है.

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अतुल शर्मा ने बताया कि 18 फरवरी 2024 को एक ड्रम से अधजला शव मिला था जिसकी डीएनए के जरिए पहचान 19 वर्षीय युवक के तौर पर हुई. उन्होंने बताया कि छानबीन में सामने आया कि युवक को रिश्ते के फूफा ने अपनी दुकान पर बुलाया और अपने एक नाबालिग भतीजे के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और दोनों मिलकर शव को नीले ड्रम में भरकर लोडर वाहन से सुनसान इलाके में ले गए जहां पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी. डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि नाबालिग आरोपी अब भी फरार है. आरोपियों ने मृतक के मोबाइल को खारी नदी में फेंक दिया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version